फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घातक यॉर्कर से डीविलियर्स को बोल्ड करने वाले नटराजन बने पिता, फाइनल से पहले मिला तोहफा

Sat, 07 Nov 2020 08:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
अपनी पत्नी के साथ टी नटराजन - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी बेहतरीन यॉर्कर से शुक्रवार रात एबी डीविलियर्स को बोल्ड कर RCB को मैच से दूर करने वाले टी नटराजन के लिए खुशखबरी है। सनराइजर्स हैदराबाद का यह उदयमान खिलाड़ी पिता बन चुका है। एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ छह विकेट की जीत में नटराजन ने 33 रन देकर दो अहम विकेट चटकाए।

विज्ञापन

2 of 4
अपनी पत्नी के साथ टी नटराजन - फोटो : ट्विटर
भले ही मैच का नतीजा रात में आया, लेकिन मुकाबले की सुबह ही पत्नी पवित्रा ने इस पेसर को यह खुशखबरी दी। इसकी जानकारी खुद कप्तान डेविड वार्नर ने मैच के बाद दी। बाद में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के ट्विटर हैंडल से भी इस हैदराबादी कपल को बधाई दी गई।
 
विज्ञापन

3 of 4
टी नटराजन और एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
एबी डीविलियर्स (43 गेंदों पर 56, पांच चौके) ने 20वीं गेंद का सामना करते हुए पहली बाउंड्री लगाई, उन्होंने 39 गेंदों पर पांचवें चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन दूसरे छोर से शिवम दुबे (13 गेंदों पर आठ) को होल्डर ने तीसरा शिकार बनाया जबकि नटराजन ने पहले वाशिंगटन सुंदर (पांच) को आउट किया और फिर डीविलियर्स का खूबसूरत यॉर्कर पर कीमती विकेट लिया।
विज्ञापन

4 of 4
जेसन होल्डर - फोटो : PTI
बाद में जेसन होल्डर के ऑलराउंड खेल और केन विलियमसन की सधी हुई पारी से कम स्कोर वाला रोमांचक मैच जीतकर रविवार को दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगा जिसे पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस से 57 रन से हार झेलनी पड़ी थी। होल्डर ने 25 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें