बैंगलोर के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन भी स्टेडियम में पहुंची थीं। उनकी टीम ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और रिकॉर्ड जीत हासिल की।
विज्ञापन
1 of 10
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 के 36वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की टीम सिर्फ 68 रन बना सकी। वहीं हैदराबाद ने सिर्फ आठ ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया। इस मैच में सनराइजर्स के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं लक्ष्य का पीछा करने के दौरान अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में 47 रन बनाए। सनराइजर्स के फैंस अपनी टीम की इस जीत से बेहद खुश नजर आए। वहीं टीम की मालकिन काव्या मारन भी यह मैच देखने पहुंची थीं। वो भी अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आईं। इस टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैचों में हैदराबाद की टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद इस टीम ने शानदार वापसी की है। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2021 सनराइजर्स की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इसके बाद डेविड वॉर्नर को कप्तानी से हटा दिया गया था और उनकी जगह केन विलियम्सन ने टीम की कमान संभाली थी। इसके बावजूद हैदराबाद की किस्मत नहीं बदली थी। इस सीजन भी खराब शुरुआत के बाद माना जा रहा था कि हैदराबाद का प्रदर्शन पिछले साल की तरह ही रहेगा। हालांकि, इस टीम ने शानदार वापसी कर लगातार पांच मैच जीत लिए हैं। हैदराबाद के चाहने वाले इस जीत से बेहद खुश नजर आए।
विज्ञापन
3 of 10
काव्या मारन
- फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन भी यह मैच देखने पहुंची थीं। उनकी टीम ने बैंगलोर के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। अपने खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से काव्या मारन बेहद खुश नज आईं।
4 of 10
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
बैंगलोर के खिलाफ मैच में हैदराबाद की पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन गेंदबाजों ने अलग ही जलवा दिखाया। टीम के खिलाड़ियों के चाहने वाले भी इस मैच को देखने पहुंचे थे और सभी इस मैच के बाद बेहद खुश नजर आए।
विज्ञापन
5 of 10
विराट कोहली और ब्रायन लारा
- फोटो : IPL/BCCI
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस समय खराब दौर से गुजर रहे हैं। हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी वो पहली ही गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद आरसीबी की टीम भी कुछ खास नहीं कर पाई। मैच के बाद विराट कोहली ब्रायन लारा से बात करते नजर आए। कोहली लंबे समय से बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। 2019 में आखिरी बार उनके बल्ले से कोई शतक निकला था।
विज्ञापन
6 of 10
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयस चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में मार्को जेन्सन ने सनराइजर्स हैदराबाद को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने मैच को दूसरे और अपने पहले ही ओवर में बैंगलोर के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। जेन्सन ने पहले फाफ डुप्लेसिस फिर विराट कोहली और ओवर की आखिरी गेंद में अनुज रावत को आउट करके अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
7 of 10
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद के लिए सुचित ने भी अच्छी गेंदबाजी की। वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद सुचित ने शानदार गेंदबाजी की है। इस मैच में भी उन्होंने तीन ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने प्रभुदेसाई और दिनेश कार्तिक का अहम विकेट लिया।
इस मैच में हैदराबाद की टीम ने बची हुई गेंदों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत हासिल की। सनराइजर्स की टीम ने यह मुकाबला 72 गेंद रहते जीत लिया। इस मैच में बड़ी जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर चली गई है।
9 of 10
फाफ डुप्लेसिस
- फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी ने इस मैच में सीजन का सबसे छोटा स्कोर बनाया। वहीं आईपीएल के इतिहास में यह बैंगलोर का दूसरा सबसे छोटा स्कोर था। आईपीएल में आरसीबी का सबसे छोटा स्कोर 49 रन है। खास बात यह है कि इस टीम ने 49 रन का स्कोर भी 23 अप्रैल के दिन ही बनाया था।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
बैंगलोर के खिलाफ छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। खासकर अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही तेजी से रन बनाए और अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।