SRH vs PBKS Highlights: हैदराबाद की टीम अंक तालिका में 10वें से आठवें स्थान पर पहुंच गई है। उसके तीन मैचों में दो अंक हैं। पंजाब तीन मैचों में चार अंक के साथ छठे पायदान पर है।
विज्ञापन
1 of 7
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : अमर उजाला
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के 16वें सीजन में जीत का स्वाद चख लिया है। उसने टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में मिली इस जीत से सनराइजर्स का टूर्नामेंट में खाता खुला है। तीन मैचों में उसकी यह पहली जीत है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पंजाब को पहली बार सीजन में हार मिली है। उसने कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स को हराया था।
विज्ञापन
2 of 7
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद की टीम अंक तालिका में 10वें से आठवें स्थान पर पहुंच गई है। उसके तीन मैचों में दो अंक हैं। पंजाब तीन मैचों में चार अंक के साथ छठे पायदान पर है। हैदराबाद का अगला मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स से ईडन गार्डन्स में 14 अप्रैल को होगा। वहीं, पंजाब किंग्स 13 अप्रैल को मोहाली में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरेगी।
विज्ञापन
3 of 7
मैच जीतने के बाद राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम
- फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स की टीम ने 17.1 ओवर में दो विकेट पर 145 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
4 of 7
राहुल त्रिपाठी
- फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स के लिए राहुल त्रिपाठी ने शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 48 गेंद पर 74 रनों की पारी खेली। इस दौरान 10 चौके और तीन छक्के लगाए। कप्तान एडेन मार्करम 21 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने छह चौके लगाए। त्रिपाठी और मार्करम ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।
विज्ञापन
5 of 7
बल्लेबाजी के दौरान मयंक अग्रवाल
- फोटो : IPL/BCCI
मयंक अग्रवाल और हैरी ब्रुक ने इस मैच में हैदराबाद के लिए ओपनिंग की। दोनों का बल्ला नहीं चला। मयंक 20 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। हैरी ब्रुक ने 14 गेंद पर 13 रन बनाए। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
6 of 7
शिखर धवन
- फोटो : IPL/BCCI
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के लिए शिखर धवन के नाबाद 99 रन बनाए। उनकी बदौलत पंजाब की टीम ने 143 रन तक पहुंच सकी। धवन के अलावा सिर्फ सैम करन ही दहाई का आंकड़ा छू सके। सैम करन ने 22 रन की पारी खेली।
हैदराबाद के लिए मयंक मार्कंडे ने चार, उमरान मलिक और मार्को यानसेन ने दो-दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार को एक विकेट मिला। धवन इस मैच में शतक से जरूर चूक गए, लेकिन उन्होंने अपने नाबाद 99 रन के चलते पंजाब किंग्स को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया।