स्पॉट फिक्सिंग की वजह से हर तरह की क्रिकेट से आजीवन बैन झेल रहे टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज श्रीसंथ इन दिनों रिएलिटी शो बिग बॉस में हैं। रोज नए खुलासे करने वाले इस खिलाड़ी ने अब एक और बम फोड़ा है।
श्रीसंथ बिग बॉस में कहते सुनाई दिए, 'मैंने कुछ नहीं किया, कोई सबूत भी नहीं है, कुछ भी नहीं था फिर भी उन्होंने मुझे जेल भेजा। जेल जाने वाला मैं पहला क्रिकेटर बना। जब मैं जेल में था तो मां डिप्रेशन में चली गईं थी।'
विज्ञापन
3 of 6
उन्होंने बताया कि वे इस घटना के बाद किस तरह से टूट गए थे। रात-रातभर सो नहीं पाते थे और हर चीज से डरता रहता था। शो में शामिल अन्य साथी कंटेस्टेंट्स से बातचीत करते हुए श्रीसंथ बताते हैं कि एक बार उन्हें स्टेडियम तक से बाहर कर दिया गया था।
4 of 6
- फोटो : voot
उन्होंने कहा, 'मुझे बाहर फेंकने जैसा महसूस हुआ, जब मुझे आकर कहा गया कि मुझे मैदान से बाहर निकलना होगा। मैं अपने बच्चे को उसके एनुअल स्पोर्ट्स डे पर दौड़ते हुए देखने भी नहीं जा सका।'
विज्ञापन
5 of 6
इसके पहले भी श्रीसंथ हरभजन सिंह के थप्पड़ कांड पर बातचीत कर चुके हैं। उस वक्त श्रीसंथ ने बताया था कि किस तरह 2008 आईपीएल में हार के बाद गुस्से से झल्लाए मुंबई इंडियंस के कप्तान हरभजन सिंह ने उन्हें थप्पड़ नहीं बल्कि चेहरे पर मुक्का जड़ा था।
2013 आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में नाम आने के बाद इस खिलाड़ी के साथ राजस्थान रॉयल्स के ही अंकित चव्हाण और अजीत चंदेला को भी बीसीसीआई की तरफ से आजीवन बैन कर दिया गया था। अब देखना होगा आने वाले समय में यह क्रिकेटर औन कितने खुलासे करता है?