मुथैया मुरलीधरन
अगर SENA देशों में स्पिनरों के प्रदर्शन पर गौर करें तो उपमहाद्वीप के केवल दो स्पिनर इन देशों में विकेटों का शतक लगा पाए हैं। इनमें से कुंबले ने 35 टेस्ट मैचों में 141 विकेट और दिग्गज मुथैया मुरलीधरन ने 23 मैचों में 125 विकेट लिए। इनके बाद बिशन सिंह बेदी (90 विकेट), मुश्ताक अहमद (84), ईरापल्ली प्रसन्ना (78), दानिश कानेरिया (75) और भगवत चंद्रशेखर (71) का नंबर आता है।