फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी फैंस ने टीम इंडिया को कहा- तुमने हमें रुलाया है, वापस कब जाओगे?

Thu, 01 Mar 2018 09:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया। टेस्ट सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया ने बाजी पलटते हुए आखिरी टेस्ट जीता। इसके बाद विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए छह मैचों की वन-डे सीरीज 5-1 से अपने नाम की। यही नहीं, टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए 2-1 से प्रोटियाज को धोया।
विज्ञापन

2 of 5
रवि शास्त्री - फोटो : File
मिड-डे से बातचीत में टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने खुलासा किया कि टीम का पूरा तरीका बदल गया, जब सभी ने गौर किया कि पहले दो टेस्ट में क्या गलती हुई। इसके बाद जो हुआ वह सभी का सामने है। कोच शास्त्री ने एक मजेदार किस्सा बताया कि टीम इंडिया के वन-डे सीरीज में दमदार प्रदर्शन ने दक्षिण अफ्रीकी फैंस को निराश कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
आर अश्विन, रवि शास्त्री
शास्त्री ने कहा, 'गेंदबाजी कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर और मैं रविवार को मॉल में शॉपिंग करने गए। वहां हमसे कहा, 'आप लोग कब जा रहे हैं? आपने हमारे आंसू निकाल दिए हैं। हम बहुत हार चुके है। अब बस बहुत हुआ!'

4 of 5
रवि शास्त्री
उन्होंने आगे कहा, 'दक्षिण अफ्रीका के सभी फैंस ने खड़े होकर हमारा सम्मान किया। आपकी कुछ फैसलों से चीजें बदलती दिखती हैं। मैं एक मॉल में जा रहा था तब लोग पहचानते हुए बोले- कोच, वाह शानदार!'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : bcci
टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका के थकाऊ दौरे के बाद आराम करने का फैसला किया है। विराट कोहली, एमएस धोनी, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव जैसे कई स्टार खिलाड़ी 6 मार्च से शुरू होने वाली निदाहास ट्रॉफी में नजर नहीं आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें