फाफ डु प्लेसी के शानदार शतक और एबी डीविलियर्स के अर्धशतक तथा क्विंटन डि कॉक के अर्धशतक की बदौलत साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को चौथे वनडे में 40 रनों से हराकर सीरीज में 4-0 की बढ़त बनाते हुए एक और क्लीन स्वीप की ओर कदम बढ़ा दिए।
विज्ञापन
मैच एक ही पारी में टूट गए टीम इंडिया के दो बड़े रिकॉर्ड
2 of 10
क्रिकेट (दक्षिण अफ्रीका)
- फोटो : ESPN
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने डु प्लेसी के 185 रन की पारी के दम पर 50 ओवर में 367 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम कप्तान उपुल थरंगा के शतक के बावजूद 11 गेंदे शेष रहते 327 रन पर मिसट गई। इस मैच में भारत के दो वनडे रिकॉर्ड टूट गए:
विज्ञापन
मैच एक ही पारी में टूट गए टीम इंडिया के दो बड़े रिकॉर्ड
3 of 10
क्रिकेट (दक्षिण अफ्रीका)
- फोटो : ESPN
साउथ अफ्रीका ने अपने घर में लगातार सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया। यह उनकी लगातार 13वीं जीती थी। ऑस्ट्रेलिया (दो बार), श्रीलंका (दो बार), वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के नाम घर पर लगातार 13 जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड दर्ज है।
मैच एक ही पारी में टूट गए टीम इंडिया के दो बड़े रिकॉर्ड
4 of 10
फाफ डु प्लेसी
- फोटो : ESPN
फाफ डु प्लेसी की 185 रनों की पारी किसी भी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज द्वारा वनडे की दूसरी सबसे बड़ी पारी है। वनडे में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड गैरी कर्स्टन के नाम है, जिन्होंने 188 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
मैच एक ही पारी में टूट गए टीम इंडिया के दो बड़े रिकॉर्ड
5 of 10
फाफ डु प्लेसी
- फोटो : ESPN
डु प्लेसी की यह पारी श्रीलंका के खिलाफ खेली गई दूसरी सबसे बड़ी पारी है। वनडे में श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी पारी रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने ईडन गार्डंस में अकेले ही 264 रन जड़ दिए थे।
विज्ञापन
मैच एक ही पारी में टूट गए टीम इंडिया के दो बड़े रिकॉर्ड
6 of 10
उपुल थरंगा
- फोटो : ESPN
उपुल थरंगा ने इस मैच में 7 छक्के जड़े। एक ही मैच में उनके बल्ले निकले यह सर्वाधिक सिक्स हैं। इससे पहले उन्होंने एक पारी में अधिकतम 4 छक्के जड़े थे। साउथ अफ्रीका की पूरी टीम ने महज 6 छक्के जड़े।
विज्ञापन
मैच एक ही पारी में टूट गए टीम इंडिया के दो बड़े रिकॉर्ड
7 of 10
फाफ डु प्लेसी
- फोटो : ESPN
फाफ डु प्लेसी के 185 रन की पारी किसी भी गैर ओपनर बल्लेबाज द्वारा खेली गई तीसरी सबसे बड़ी पारी है। गैर ओपनर बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ी पारी जिंबाब्वे के चार्ल्स कवेंट्री ने खेली, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 194 रन बनाए थे।
मैच एक ही पारी में टूट गए टीम इंडिया के दो बड़े रिकॉर्ड
8 of 10
उपुल थरंगा
- फोटो : ESPN
उपुल थरंगा साल 2014 के बाद बनडे में शतक जड़ने वाले पहले श्रीलंकाई कप्तान बने। इससे पहले बतौर कप्तान शतक बनाने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज थे, जिन्होंने भारत के खिलाफ 139 रनों की पारी खेली थी।
मैच एक ही पारी में टूट गए टीम इंडिया के दो बड़े रिकॉर्ड
9 of 10
क्रिकेट
- फोटो : ESPN
श्रीलंका की टीम ने सबसे ज्यादा बार 350 या अधिक रन लुटाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। श्रीलंकाई टीम 12 बार वनडे में यह कारनामा कर चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम था, जिन्होंने 11 बार ऐसा किया है।
मैच एक ही पारी में टूट गए टीम इंडिया के दो बड़े रिकॉर्ड
10 of 10
क्रिकेट (दक्षिण अफ्रीका)
- फोटो : ESPN
इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 367 रन बनाए। यह 23वीं बार है जब साउथ अफ्रीका ने वनडे में 350 या उससे अधिक रन बनाए हों। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने भारत के 23 बार वनडे में 350 रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।