सौरव गांगुली
- फोटो : ट्विटर
गांगुली ने टी-20 प्रारूप का समर्थन करते हुऐ कहा, 'मैंने भी अपने खेल में बदलाव किया होता भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 एकदिवसीय खेलने वाले पूर्व कप्तान उस समय अपने करियर के आखिरी दौर में था जब इस प्रारूप को देश में अपनाया जा रहा था। उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की और फिर पुणे वारियर्स के लिए भी खेले। उन्होंने कहा, 'मुझे टी-20 खेलना पसंद था, हालांकि मैंने आईपीएल के पहले पांच साल खेले है। मुझे लगता है कि मैंने टी-20 का लुत्फ उठाया था।'