फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगुली ने दिया सुझाव, क्या करने से एमएस धोनी का खेल बदलेगा और टीम इंडिया को मिलेगा फायदा

Wed, 31 Oct 2018 07:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ms dhoni
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को 50 ओवर के प्रारूप में संघर्ष करते देख और 2019 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए सौरव गांगुली ने एक सुझाव दिया है। गांगुली का यह सुझाव एमएस धोनी को दोबारा लय हासिल करने में मददगार साबित हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 7
ms dhoni
गांगुली ने कहा कि धोनी को लय हासिल करने के लिए 2018-19 रणजी ट्रॉफी के मैच खेलने चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 टीम से बाहर करने पर उन्हें कोई हैरानी नहीं हुई। 
विज्ञापन

3 of 7
ऋषभ पंत और एमएस धोनी
गांगुली ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा, 'धोनी को आगामी टी20 सीरीज से बाहर होता देख मुझे किसी प्रकार की हैरानी नहीं हुई क्योंकि वह अच्छे फॉर्म में नहीं हैं। अगर आप 2020 वर्ल्ड टी20 को देखें तो मुझे नहीं लगता कि तब तक धोनी खेलेंगे और इसी वजह से चयनकर्ताओं ने युवा ऋषभ पंत को मौका दिया है, जो अच्छे फॉर्म में हैं।'

4 of 7
team india
टीम इंडिया फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलने में व्यस्त है। विराट सेना ने सोमवार को चौथे वन-डे में विंडीज को 224 रन के विशाल अंतर से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। वन-डे सीरीज के बाद टीम इंडिया और कैरेबियाई टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। भारतीय कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है जबकि रोहित शर्मा उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
एमएस धोनी
हालांकि, सबसे अविश्वसनीय बदलाव विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी का बाहर होना रहा। एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने कहा कि 2007 वर्ल्ड टी20 विजेता धोनी को आराम दिया गया है क्योंकि टीम इंडिया दूसरे विकेटकीपर की तलाश कर रही है। मगर जब पूछा गया कि क्या धोनी का टी20 करियर समाप्त तो प्रसाद ने कहा, अभी नहीं। इन सभी संदेहों के बीच खबरें आईं कि पूर्व कप्तान को टीम से बाहर किया गया है आराम नहीं दिया गया।
विज्ञापन

6 of 7
sourav ganguly
2019 विश्व कप नजदीक है, जिसे देखते हुए गांगुली ने विश्व कप विजेता कप्तान धोनी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा, 'मुझे एक चिंता है। मुझे लगता है कि अगर चयनकर्ता विश्व कप तक धोनी के साथ खेलते हैं तो फिर उन्हें खेलने के ज्यादा मौके देना चाहिए। विंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज के बाद धोनी घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलेंगे। वह अब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज खेलेंगे। क्रिकेट में यह काफी बड़ा अंतराल है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ms dhoni
भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक गांगुली का मानना है कि चयनकर्ताओं को धोनी से रणजी ट्रॉफी खेलने की बात करना चाहिए, ताकि वह अपनी लय में लौट सके। 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' ने कहा, 'चयनकर्ताओं को उनसे रणजी ट्रॉफी खेलने के बारे में पूछना चाहिए ताकि वह अपने फॉर्म में लौट सकें। आप भले ही बड़े खिलाड़ी हों, लेकिन अगर आप नियमित नहीं खेलेंगे तो आप फॉर्म में नहीं आ पाएंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें