फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL खत्म होते ही फिर सामने आई रवि शास्त्री और सौरव गांगुली के बीच दरार, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 11 Nov 2020 01:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा को ट्रॉफी सौंपते गांगुली और शाह - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के बीच दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग इस बार यूएई में कई बदलावों के साथ हुई। कल यानी 10 नवंबर को फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवां खिताब जीता। संक्रमण रोकने के लिए मैच खाली स्टेडियम में कराए गए। खिलाड़ियों और टीम स्टाफ के लिए बायो बबल बनाया गया, जिससे प्लेयर्स का बाहरी दुनिया से पूरी तरह संपर्क कटा हुआ था।

विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इंडियन प्रीमियर लीग की सफलता के लिए खिलाड़ियों को धन्यवाद देते हुए बुधवार को कहा कि लीग के दौरान जैव सुरक्षित माहौल में रहना मानसिक रूप से कठिन था। गांगुली ने ट्वीट किया, 'बीसीसीआई और तमाम पदाधिकारियों के साथ मैं निजी तौर पर आईपीएल टीम के सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद देता हूं । उन्होंने बायो बबल में रहकर इस टूर्नामेंट को सफल बनाया। यह मानसिक रूप से कठिन था और आपकी प्रतिबद्धता ने ही भारतीय क्रिकेट को यहां तक पहुंचाया।'

विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस महामारी के कारण आईपीएल अप्रैल मई की बजाय अक्तूबर नवंबर में यूएई में खेला गया। बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने कहा, 'सौरव गांगुली और जय शाह के मार्गदर्शन में आईपीएल के सफल आयोजन के लिए बधाई। इस तरह के चुनौतीपूर्ण समय में सबसे सफल आईपीएल का आयोजन हुआ। सभी क्रिकेटप्रेमियों को धन्यवाद। हमें आपकी कमी खली। उम्मीद है कि आपका शोर आईपीएल 2021 में मैदान में फिर सुनाई देगा।’

विज्ञापन

4 of 4
इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री के ट्वीट से एक नया विवाद भी पैदा हो गया है। आईपीएल के कामयाब आयोजन रवि शास्त्री ने ट्वीट किया, लेकिन हैरानी की बात यह थी कि उसमें बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली का नाम नहीं था।



शास्त्री ने अपने ट्वीट में बीसीसीआई सचिव जय शाह, आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल, बीसीसीआई के अंतरिम सीईओ हेमंग अमीन के साथ मेडिकल स्टाफ तक को बधाई दी, लेकिन दादा को भूल गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें