फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव गांगुली का बड़ा खुलासा, टीम इंडिया में अहम जिम्मेदारी संभालने को तैयार थे राहुल द्रविड़

Thu, 06 Sep 2018 08:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सौरव गांगुली
इंग्लैंड में टीम इंडिया का बुरा हाल हुआ। विराट सेना ने मेजबान टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-3 से गंवाई। अभी सीरीज का अंतिम टेस्ट बचा है, जो 7 सितंबर से द ओवल में खेला जाएगा। टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के कारण हेड कोच रवि शास्त्री के योगदान पर उंगलियां उठने लगी हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इस बीच खुलासा किया है कि राहुल द्रविड़ ने आखिर किस कारण राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी सलाहकार की जिम्मेदारी का ऑफर ठुकरा दिया।
विज्ञापन

2 of 5
ravi shastri
जब शास्त्री की बतौर हेड कोच नियुक्ति हुई तब क्रिकेट सलाहकार समिति में शामिल सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली ने राहुल द्रविड़ को विदेशी दौरों के लिए बल्लेबाजी सलाहकार बनाया था जबकि जहीर खान को गेंदबाजी कोच बनाया था। हालांकि, दोनों को ही जगह नहीं मिली। इनके बजाय भरत अरुण और संजय बांगर को क्रमशः गेंदबाजी और बल्लेबाजी कोच बनाया गया। गांगुली यह कहने में बिलकुल नहीं हिचकिचाए कि शास्त्री ने टीम का प्रदर्शन सुधारने की जिम्मेदारी उठाई थी।
विज्ञापन

3 of 5
राहुल द्रविड़
इंडिया टीवी के हवाले से गांगुली ने कहा, 'राहुल द्रविड़ को बल्लेबाजी सलाहकार बनने की पेशकश की गई थी और वह इस पर तैयार हो गए थे। मगर फिर उन्होंने रवि से बात की और फिर मुझे नहीं पता कि आगे क्या हुआ। क्रिकेट सलाहकार समिति ने कोच चयन को लेकर उलझन का भी मामला बताया और हम थक चुके थे। इससे बाहर आना चाहते थे।'

4 of 5
राहुल द्रविड़
पूर्व कप्तान ने आगे कहा, 'मेरे लिए यह कहना इसलिए मुश्किल होगा कि आखिर राहुल द्रविड़ बल्लेबाजी सलाहकार क्यों नहीं बने। अगर विराट कोहली से सलाह मशविरा करके रवि शास्त्री को जिम्मेदारी दी जा सकती है तो फिर उन्हें उस जिम्मेदारी को उठाना होगा और टीम में सुधार करके दिखाना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया
विराट ब्रिगेड के लिए मौजूदा वर्ष टेस्ट क्रिकेट में अच्छा नहीं बीत रहा है। साल की शुरुआत में ही टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके अलावा इंग्लैंड में भी टीम इंडिया एक टेस्ट जीतने में कामयाब रही, लेकिन इसके अलावा तीन टेस्ट गंवा बैठी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें