फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी पर गांगुली का बड़ा बयान, तीसरे वन-डे से पहले विश्व कप को लेकर कही ये बात...

Thu, 07 Mar 2019 11:49 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
एमएस धोनी
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने गुरुवार को वनडे विश्व कप के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी को टीम में बनाए रखने की वकालत की और कहा कि अगर कोई प्रतिभावान है तो उम्र कोई मुद्दा नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 9
Sourav Ganguly
विश्व कप अब पास में है और लोगों को लगता है कि धोनी का यह अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा लेकिन गांगुली की सोच इससे हटकर है। गांगुली ने पीटीआई से कहा, 'धोनी विश्व कप के बाद भी बने रह सकते हैं। अगर भारत विश्व कप जीतता है और धोनी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो फिर उन्हें संन्यास क्यों लेना चाहिए। अगर कोई प्रतिभावान है तो फिर उम्र मसला नहीं होना चाहिए।' 
 
विज्ञापन

3 of 9
bumrah
गांगुली ने वर्तमान भारतीय तेज आक्रमण को शानदार करार दिया और कहा कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की जोड़ी विश्व कप में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा, 'भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण शानदार है। चाहे बुमराह हो या शमी भारतीय तेज गेंदबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इंग्लैंड में तेज गेंदबाज टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।'

4 of 9
australia vs umesh yadav
गांगुली के अनुसार भुवनेश्वर कुमार विश्व कप में तीसरे तेज गेंदबाज होंगे जबकि उमेश यादव चौथे तेज गेंदबाज के रूप में इंग्लैंड जाएंगे। शिखर धवन भले ही खराब फार्म में चल रहे हों लेकिन गांगुली ने शीर्ष क्रम में रोहित शर्मा के साथ बायें हाथ के इस बल्लेबाज को बनाए रखने का पक्ष लिया। 
विज्ञापन

5 of 9
ROHIT SHARMA SHIKHAR DHAWAN
उन्होंने कहा, 'सलामी जोड़ी में बदलाव नहीं करना चाहिए। रोहित शर्मा और शिखर धवन आदर्श जोड़ी है जो भारत को तेज शुरुआत दे सकती है। लेकिन के एल राहुल भी टीम में है। शिखर और रोहित को पारी शुरू करनी चाहिए। इनके अलावा राहुल है जो पारी का आगाज कर सकता है।'
विज्ञापन

6 of 9
विराट कोहली
गांगुली ने बल्लेबाजी क्रम के बारे में कहा कि विराट कोहली को नंबर तीन पर आना चाहिए और उनके बाद अंबाती रायुडु, धोनी और केदार जाधव को उतरना चाहिए। उन्होंने कहा, 'विराट तो विराट है। वह बेहतरीन फार्म में है। विराट को तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए। रायुडु को चौथे, धोनी को पांचवें और केदार को छठे नंबर पर उतारना चाहिए।'
विज्ञापन

7 of 9
विजय शंकर
विजय शंकर के अच्छे प्रदर्शन से चयनकर्ताओं के लिए नया सरदर्द पैदा हो गया है और गांगुली का मानना है कि विश्व कप के लिए रविंद्र जडेजा के नाम पर विचार नहीं किया जाना चाहिए और उनकी जगह तमिलनाडु के आलराउंडर को टीम में होना चाहिए।

8 of 9
रविंद्र जडेजा
गांगुली ने कहा, 'रविंद्र जडेजा को विश्व कप टीम में नहीं होना चाहिए। विजय शंकर ने नागपुर मैच में शानदार गेंदबाजी की। मेरा मानना है कि विजय विश्व कप टीम में जगह का हकदार है।' गांगुली का मानना है कि विश्व कप के लिए भारतीय एकादश की भविष्यवाणी करना अभी जल्दबाजी होगा लेकिन उन्होंने अपनी 15 सदस्यीय टीम चुनी। 
विज्ञापन

9 of 9
सौरव गांगुली
गांगुली की विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है : रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली, अंबाती रायुडु, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव। इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें