फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तानाशाह ने अपने पिता और दादा की लाशों को आज भी रखा है सुरक्षित, सैकड़ों जवान करते हैं सुरक्षा

Thu, 07 Mar 2019 07:18 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kumsusan memorial palace - फोटो : Social media
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को कौन नहीं जानता है। अपने देश में परमाणु हथियारों के निर्माण को लेकर वो हमेशा चर्चा में रहता है। वैसे तो उत्तर कोरिया के अजीबोगरीब कानून से तो आप बखूबी परिचित होंगे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि किम जोंग ने अपने पिता और दादा की लाशों को आज भी सुरक्षित रखा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 6
kumsusan memorial palace - फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम जोंग के पिता किम जोंग इल और दादा किम जोंग इल सुंग के शवों को कुमसुसन मेमोरियल पैलेस में संभाल कर रखा गया है। इस पैलेस को खास तौर पर इन दोनों नेताओं के शवों को रखने के लिए ही बनवाया गया था। यहां ऐसा रिवाज है कि कुमसुसन पैलेस के पास जाने वाले यात्रियों को इन शवों के सामने तीन बार झुकना पड़ता है।  
विज्ञापन

3 of 6
kumsusan memorial palace - फोटो : Social media
कुमसुसन मेमोरियल पैलेस की सुरक्षा में दिन-रात सैकड़ों जवान लगे रहते हैं। यहां रखे किम जोंग के पिता और दादा के शवों की देखभाल का काम रूस की लेनिन लैब करती है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
लेनिन लैब के वैज्ञानिकों की टीम ने ही इन नेताओं के शवों को संरक्षित किया हुआ है। इसी लैब के वैज्ञानिकों ने ही साल 1924 में रूसी नेता व्लादिमीर लेनिन के शव की एम्बामिंग की थी।
विज्ञापन

5 of 6
kumsusan memorial palace - फोटो : Social media
दरअसल, एम्बामिंग के जरिए लाशों को लचीला और त्वचा को जवां बनाए रखा जा सकता है। लाशों की एम्बामिंग में कई महीनों का समय लग जाता है। इसी प्रक्रिया के जरिए किम जोंग के पिता और दादा के शवों को भी आज तक सुरक्षित करके रखा गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kumsusan memorial palace - फोटो : Social media
किम जोंग के पिता और दादा की लाशों की हर दो साल पर एम्बामिंग की जाती है। साल 2016 में मॉस्को में रिलीज की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन नेताओं के शवों की पहली बार एम्बामिंग में करीब 2 लाख डॉलर यानी 1 करोड़ 41 लाख रुपये का खर्च आया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें