फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्टीव-वॉर्नर का ऑस्ट्रेलियाई टीम में न होना रोहित और विराट के टीम इंडिया में नहीं होने जैसा'

Thu, 15 Nov 2018 09:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने बुधवार को कहा कि विराट कोहली के नेतृत्व में खेलने वाली भारतीय टीम के पास 70 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराने का सर्वश्रेष्ठ मौका है जो अपने दो शीर्ष खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बिना खेलेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बोर्ड स्मिथ, वॉर्नर और कैमरन बेनक्राफ्ट पर लगे प्रतिबंध पर अगले हफ्ते तक फैसला कर सकता है लेकिन संकेत हैं कि वह इस दागी तिकड़ी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जल्द वापसी के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सौरव गांगुली - फोटो : Cricket Country
गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा, 'यह भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली के नहीं होने की तरह है। यह बड़ा मुद्दा है। यह भारतीय क्रिकेट के लिए बेहतरीन लम्हा है। यह उनके पास ऑस्ट्रेलिया को हराने का सर्वश्रेष्ठ मौका है।' दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड दौरों पर शिकस्त झेलने के बाद कोहली की अगुआई वाली टीम के पास ऑस्ट्रेलिया में अपनी प्रतिष्ठा बचाने का मौका है। 

4 of 6
team india
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत चार टेस्ट की सीरीज खेलेगा जिसके पहले टेस्ट की शुरुआत छह दिसंबर से एडिलेड में होगी। भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण ने इंग्लैंड में 1-4 की हार के दौरान प्रभावित किया था। गांगुली ने कहा, 'मैंने इंग्लैंड में देखा कि उन्होंने (गेंदबाजों) लगभग प्रत्येक टेस्ट में 20 विकेट चटकाए। लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ऑस्ट्रेलिया में बिल्कुल अलग तरह की टीम होती है। कई लोगों को लगता है कि वे कमजोर टीम हैं लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता।' 
विज्ञापन

5 of 6
pakistan vs australia
दस साल से नहीं जीता ऑस्स्ट्रेलिया में कोई टेस्ट 
भारतीय टीम अभी तक 11 बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल चुकी है जिसमें से आठ बार उसे हार मिली है, जबकि तीन सीरीज बराबरी पर छूटी। दोनों के बीच ऑस्ट्रेलिया में पिछली बार 2014-15 में चार मैचों की सीरीज खेली गई थी जिस पर मेजबान टीम ने 2-0 से कब्जा किया था। भारतीय टीम वर्ष 2000 के बाद से ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सिर्फ टेस्ट मैच ही जीत पाया है। इसमें भी उसने पिछला टेस्ट मैच 2008 में जीता था। इस तरह वह पिछले दस वर्षों से ऑस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट नहीं जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्मिथ-वॉर्नर
स्मिथ-वॉर्नर का रहा था जलवा 
चार साल पहले (2014-15) चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान कप्तान स्मिथ और वॉर्नर भारत के लिए सिरदर्द साबित हुए थे। स्मिथ ने 128.16 की औसत से 769 रन बनाए थे। उन्होंने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां बिखेरते हुए चारों टेस्ट मैचों में शतक जड़े थे। वॉर्नर ने 427 रन बनाए थे। इन दोनों के दम पर मेजबान टीम ने यह सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी। इस बार ये दोनों खिलाड़ी नहीं होंगे, ऐसे में उम्मीद है कि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण नए बल्लेबाजों को खुद पर हावी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें