Ravi shastri And Sourav Ganguly
अगले साल शास्त्री कोच बने जब कुंबले ने कप्तान विराट कोहली के साथ मतभेद के कारण इस्तीफा दे दिया। गांगुली ने शुक्रवार को इंडिया टुडे कांक्लेव में कहा कि ये सब अटकलें हैं। मेरे पास इन सवालों का जवाब नहीं है। उनसे पूछा गया था कि अतीत के मतभेदों के कारण शास्त्री को लेकर उनके पूर्वग्रह हैं। उन्होंने कहा कि अच्छा प्रदर्शन करिए और पद पर बने रहिए। प्रदर्शन खराब होगा तो कोई और आएगा। जब मैं खेलता था, तब भी यही नियम था। उन्होंने कहा कि अटकलें, खुलासे और कयास लगते रहेंगे, लेकिन फोकस 22 गज के बीच प्रदर्शन पर रहना चाहिए। कोच का कर्यकाल का तभी बढ़ता है, जब टीम बेहतरीन प्रदर्शन करती है।