टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रहे सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए बॉस बनने जा रहे हैं। 23 अक्टूबर से गांगुली के नेतृत्व में प्रशासकों की नई टीम कमान संभालेगी। बोर्ड के अध्यक्ष बनने से दादा को करोड़ों रुपए का नुकसान झेलना पड़ सकता है। बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर गांगुली का कार्यकाल 10 महीने का होगा, क्योंकि उन्हें सितंबर 2020 के बाद कूलिंग ऑफ पीरियड पर जाना होगा। इसका मतलब यह कि गांगुली छह साल तक ही बीसीसीआई से जुड़े किसी भी पद पर रह पाएंगे।