फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोक्स ने फिर बताया पत्नी के साथ कैसे हैं संबंध, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश

Tue, 15 Oct 2019 01:25 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पत्नी के साथ बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और उनकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद पर आखिरकार पूर्ण विराम लगता दिखाई दे रहा है। हाल ही में स्टोक्स पर पत्नी से मारपीट करने का आरोप लगा था, जिसके बाद उनकी पत्नी क्लेयर ने इन बातों का खंडन किया था। बेन स्टोक्स ने भी अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिससे दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाने वालों के मुंह पर ताला लग जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
बेन स्टोक्स अपनी पत्नी को किस करते हुए - फोटो : ट्वीटर
स्टोक्स ने शादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर अपनी पत्नी को बहुत ही खूबसूरत अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के जरिए अपनी मोहब्बत का इजहार किया। इस फोटो में स्टोक्स और क्लेयर एक दूसरे के गले लग रहे हैं और किस कर रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ एक प्यारा सा संदेश भी लिखा और कहा कि शादी की दूसरी सालगिरह मुबारक हो, जब आप आनंद में हो तो वक्त पंख लगाकर उड़ जाता है। बहुत सारा प्यार।
विज्ञापन

3 of 4
बेन स्टोक्स अपनी पत्नी के साथ - फोटो : social media
स्टोक्स और क्लेयर 14 अक्टूबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। एक सप्ताह पहले ही स्टोक्स ने अपनी पत्नी को जन्मदिन की भी बधाई दी थी। बता दें कि इससे पहले क्लेयर ने ट्विटर पर स्टोक्स और उनके झगड़ों की झूठी खबर फैलाने वालों को बहुत लताड़ा था।
विज्ञापन

4 of 4
पत्नी के साथ बेन स्टोक्स - फोटो : ट्विटर
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ये लोग इतना सबकुछ कैसे बना सकते हैं। मैं और बेन हंसी मजाक में एक दूसरे का मुंह दबा रहे थे, इस तरह हम अपना प्यार भी जता रहे थे, लेकिन लोगों ने इसे कहानियां बना दी, इसके तुरंत बाद हम मैकडोनाल्ड्स भी गए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें