सौरव गांगुली
- फोटो : PTI
दरअसल, गांगुली इंग्लिश टीम के एक खिलाड़ी से इतनी खुन्नस खाए बैठे थे कि उन्होंने बिना किसी की परवाह किए भरे स्टेडियम में टी-शर्ट उतारी और पूरे जोश के साथ उसे लहराना शुरू कर दिया। साल 2002 में इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने भारत में वानखेड़े में जीत के बाद टी-शर्ट उतारकर दौड़ लगाई थी और गांगुली को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। जिसके बाद दादा ने इंग्लैंड को उसी के घर में हराकर जीत दर्ज की और फ्लिंटॉफ को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया था।