फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ युवा चेहरों की हुई टीम में वापसी, कुछ नए चेहरे को मिला पहली बार मौका

Sun, 21 Jul 2019 05:31 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप के बाद टीम इंडिया कुछ युवा खिलाड़ियों के साथ अपनी पहली सीरीज खेलने के लिए वेस्टइंडीज रवाना होगी। टीम की कमान विराट कोहली के हाथ में हैं। टीम में इस बार चयनकर्ताओें ने कुछ फेरबदल किए हैं। विश्व कप में नबंर चार को लेकर टीम की काफी फजीहत हुई थी। सेमीफाइनल में हार के बाद टीम इंडिया का चयन सुर्खियों में हैं। कई युवा चेहरे सीनियर टीम का हिस्सा बने हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने खुद को इस दौरे के लिए अलग कर लिया है।

ऐसे में आइए जानते हैं कि किन युवा खिलाड़ियों की विंडीज दौरे के लिए वापसी हुई है और किस युवा खिलाड़ी को पहली बार मौका मिला है।
विज्ञापन

2 of 6
बोर्ड अध्यक्ष एकादश की कप्तानी करेंगे श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर की टी20 और वनडे टीम में वापसी हुई है। मुंबई के इस युवा बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाए हैं। वह लंबे समय से टीम इंडिया में जगह बनाने के दावेदार थे। 2017 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था। अय्यर ने अभी तक 6 वनडे खेले हैं और 210 रन बनाए हैं, इंटरनेशनल वनडे मैचों में वे 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने 6 अंतरराष्ट्रीय टी20 भी खेले हैं जिनमें 83 रन बनाए हैं। अभी वे वेस्ट इंडीज ए के खिलाफ सीरीज के लिए विंडीज दौरे पर हैं जहां वे 77 और 47 रन की पारियां खेल चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नवदीप सैनी
दिल्ली रणजी टीम के गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालने वाले नवदीप को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का टिकट मिला है। आईपीएल 2019 में अपनी रफ्तार भरी बॉलिंग से उन्होंने कई लोगों का ध्यान खींचा था। उस समय कई लोगों ने उन्हें वर्ल्ड कप टीम में चुने जाने की पैरवी भी की थी। हालांकि यह तो हुआ नहीं लेकिन अब वे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं।

 

4 of 6
राहुल चाहर - फोटो : अमर उजाला
राहुल चाहर को भी वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी20 में जगह मिली है। चाहर इस साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस से खेल रहे थे। उन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था। 

 
विज्ञापन

5 of 6
krunal pandya
वनडे में क्रुणाल पांड्या को मौका मिला है। टी20, आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। वह भारत के लिए 11 टी20 मैच खेल चुके हैं। आईपीएल में मुंबई के लिए खेलने वाले क्रुणाल का प्रदर्शन इस साल शानदार रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनीष पांडे - फोटो : social media
मनीष पांडे की भी वनडे और टी20 टीम वापसी हुई है। इंडिया ए के कप्तान मनीष पांडे फिलहाल वेस्टइंडीज दौरे पर टीम की कमान संभाल रहे हैं और अपने बल्ले से भी रंग दिखा रहे हैं। वनडे में नंबर चार की समस्या से जुझती टीम इंडिया के लिए पांडे बेहतर विकल्प बन सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें