फैंस 'प्योरेस्ट सोल' वाले मंधाना के पोस्ट पर अब जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- मैं इसका स्क्रीनशॉट रख ले रहा हूं, क्योंकि मंधाना इसे भी डिलीट करने वाली हैं। वहीं, कई फैंस ने मंधाना ने इस पोस्ट को जल्द से जल्द डिलीट करने की अपील की।
भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल के साथ शादी टूटने के बाद उनसे सभी रिश्ते खत्म कर दिए हैं। स्टार क्रिकेटर ने पलाश को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है। साथ ही पलाश के साथ दो तस्वीरों को छोड़कर बाकी सभी पोस्ट भी डिलीट कर लिए हैं। सिर्फ एक पोस्ट, जिसमें दोनों की दो तस्वीरें हैं, उसे छोड़ा है, लेकिन फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये पोस्ट भी मंधाना जल्द डिलीट कर देंगी। हालांकि, उस पोस्ट के कैप्शन को लेकर फैंस खूब चुटकियां ले रहे हैं।
दरअसल, यह पोस्ट मंधाना ने पलाश के जन्मदिन पर की थी। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था- शुद्धतम आत्मा (प्योरेस्ट सोल) को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका आने वाला साल शानदार रहे। यह पोस्ट मई 2023 की बताई जा रही है। इस पोस्ट को छोड़कर मंधाना ने पलाश के साथ सभी पोस्ट हटा दिए हैं। इसमें उन्होंने पलाश को टैग भी किया है। हालांकि, पलाश अब उनकी फॉलोइंग लिस्ट में नहीं हैं। इतना ही नहीं मंधाना ने पलाश की बहन और मशहूर गायिका पलक मुछाल को भी अनफॉलो कर दिया। वहीं, पलाश की भी फॉलोइंग लिस्ट में मंधाना का नाम नहीं दिख रहा है। हालांकि, मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना और मां स्मिता मंधाना जरूर पलाश की फॉलोइंग लिस्ट में हैं।
विज्ञापन
3 of 9
पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस 'प्योरेस्ट सोल' वाले मंधाना के पोस्ट पर अब जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- मैं इसका स्क्रीनशॉट रख ले रहा हूं, क्योंकि मंधाना इसे भी डिलीट करने वाली हैं। वहीं, कई फैंस ने मंधाना ने इस पोस्ट को जल्द से जल्द डिलीट करने की अपील की। एक और यूजर ने लिखा- मंधाना लगता है आपकी फीड में एक कचड़ा रह गया है। एक और यूजर ने लिखा- यही एक लास्ट फोटो बची है आईडी पर, बाकी सभी डिलीट कर दी।
4 of 9
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि, मंधाना और पलाश ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी टूटने का एलान किया और कहा कि अब दोनों जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। दोनों 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में सात फेरे लेने वाले थे, लेकिन भारतीय महिला क्रिकेटर के पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद शादी को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया था। इसके बाद पलाश भी तबीयत खराब होने की वजब से अस्पताल में भर्ती हुए थे। अब मंधाना और पलाश ने सात दिसंबर को इंस्टाग्राम पर शादी टूटने की घोषणा की है।
विज्ञापन
5 of 9
स्मृति मंधाना, पलाश मुछाल
- फोटो : सोशल मीडिया
गर्म रहा था अटकलों का बाजार
मंधाना और पलाश की शादी टलने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। इन दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही थी। दिलचस्प बात यह थी कि शादी टलने के बाद स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें और पोस्ट हटा दी थीं। इससे कयास और तेज हो गए कि क्या केवल शादी टली है या फिर कुछ और बदल गया है। सोशल मीडिया पर चर्चाएं फैल गईं कि पलाश और स्मृति के बीच सब ठीक नहीं था और रिश्ते में दरार आई है। हालात तब और जटिल हो गए जब इंटरनेट पर पलाश पर ‘चीटिंग’ के आरोप लगाए जाने लगे। दोनों की तरफ से इसको लेकर कोई सफाई नहीं दी गई।
विज्ञापन
6 of 9
पलाश और स्मृति मंधाना
- फोटो : इंस्टाग्राम@pahini21
कैसे करीब आए मंधाना और पलाश?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति और पलाश की पहली मुलाकात मुंबई के निजी समारोह में हुई थी। पलाश ने उस शाम एक अनरिलीज्ड गाना गुनगुनाया था, जिसे सुनकर स्मृति प्रभावित हो गईं थीं। यहीं से दोनों की दोस्ती और फिर रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ता गया। खबरों के अनुसार, 2019 में पलाश ने अपनी बहन और गायक पलक मुछाल के सामने ही स्मृति को प्रपोज किया था। 2024 में मंधाना ने एक पोस्ट के जरिये अपने रिश्ते पर मुहर लगाई।
पलाश के हाथ पर स्मृति के नाम का टैटू
पलाश ने भारत की महिला विश्व कप में खिताबी जीत के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में उनके हाथ पर बना एक खास टैटू प्रशंसकों का ध्यान खींच रहा था। उनके हाथ पर SM18 का टैटू बना हुआ है, जो स्मृति के नाम और उनकी जर्सी नंबर का संकेत है।
विज्ञापन
7 of 9
पलाश मुछाल-स्मृति मंधाना
- फोटो : एक्स
शादी से पहले पलाश ने दिया मंधाना को स्पेशल सरप्राइज
इतना ही नहीं, शादी से पहले पलाश मुछाल ने मंधाना को खास सरप्राइज दिया था। म्यूजिक कंपोजर ने महिला विश्व कप के फाइनल के वेन्यू डीवाई पाटिल स्टेडियम ले जाकर भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधना को शादी से पहले प्रपोज किया। इसका वीडियो भी पलाश ने सोशल मीडिया पर साझा किया था। पलाश ने भी अब वह पोस्ट हटा लिया है। हालांकि, मंधाना के साथ तस्वीरें नहीं हटाई हैं। पलाश के इंस्टाग्राम पर मंधाना के साथ उनकी जो पहली तस्वीर दिख रही है, वह मंधाना के बर्थडे की है। इसमें मंधाना का भी कमेंट है।
8 of 9
पलाश मुछाल-स्मृति मंधाना
- फोटो : एक्स
मंधाना-पलाश बोले- अब आगे बढ़ने का समय
मंधाना ने सबसे पहले रविवार दोपहर एक बजकर आठ मिनट पर इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई और पोस्ट किया कि उनकी शादी रद्द कर दी गई है। इसके ठीक चार मिनट बाद यानी एक बजकर 11 मिनट पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और बताया कि मंधाना के साथ उनकी शादी टूट गई है। मंधाना ने लिखा, 'पिछले कुछ सप्ताह से मेरे जीवन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए खुलकर बोलना जरूरी है। मैं बहुत निजी इंसान हूं और मैं इसे इसी तरह रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि शादी रद्द कर दी गई है। मैं इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहती हूं और आप सभी से भी यही करने की विनती करती हूं। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें अपनी गति से आगे बढ़ने का समय दें।'
मंधाना ने आगे लिखा, 'मेरा मानना है कि हम सभी के पीछे एक बड़ा उद्देश्य है और मेरे लिए वह उद्देश्य हमेशा अपने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करना रहा है। मैं उम्मीद करती हूं कि मैं भारत के लिए यथासंभव लंबे समय तक खेलती रहूं और ट्रॉफियां जीतती रहूं और मेरा ध्यान हमेशा इसी पर रहेगा। आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। अब आगे बढ़ने का समय है।'
पलाश अपनी कजिन और स्मृति मंधाना के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम@pahini21
पलाश ने निजी रिश्तों से दूर रहने का किया फैसला
इसके बाद पलाश ने लिखा, मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्तों से दूर रहने का फैसला किया है। मेरे लिए यह देखना बहुत मुश्किल रहा है कि लोग मेरे लिए सबसे पवित्र चीज के बारे में बेबुनियाद अफवाहों पर इतनी आसानी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह मेरे जीवन का सबसे मुश्किल दौर है और मैं अपने विश्वासों पर अडिग रहकर इससे निपटूंगा। मैं सचमुच उम्मीद करता हूं कि हम एक समाज के रूप में, किसी के बारे में बिना पुष्टि की गई अफवाहों के आधार पर राय बनाने से पहले रुकना सीखेंगे, जिनके सोर्स कभी पहचाने नहीं जाते। हमारे शब्द हमें ऐसे जख्म दे सकते हैं जिन्हें हम कभी समझ नहीं पाएंगे।