फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yuvraj-Annalia Photos: इस खूबसूरत टेनिस खिलाड़ी और मॉडल के साथ नजर आए युवराज, हरभजन बोले- घर जाना है या नहीं!

Mon, 08 Dec 2025 12:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फैंस भी इन तस्वीरों पर युवराज पर चुटकी ले रहे हैं। एक ने लिखा- ये किस लाइन में आ गए हो सर। वहीं, दूसरे ने युवराज की पत्नी हेजल कीच को टैग करते हुए लिखा- देखो भाभी जी।
विज्ञापन
1 of 10
युवराज और एनेलिया - फोटो : Instagram @annaliafraser
टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के एक फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।  इसमें वह एक विदेशी महिला के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस महिला को कोई नहीं पहचान सका है। युवराज समंदर के बीच एक जहाज पर उनके साथ फोटोशूट कराया।


विज्ञापन

2 of 10
युवराज और एनेलिया - फोटो : Instagram @annaliafraser
युवराज और उस महिला के अलावा कई और मॉडल्स भी नजर आईं। इस फोटोशूट में युवराज समेत सभी 'बीच वियर' में दिखे। 
विज्ञापन

3 of 10
युवराज और एनेलिया - फोटो : Instagram @annaliafraser
ग्रुप फोटोज के अलावा इसमें युवराज की एक महिला के साथ अलग से फोटोज भी दिखीं, जिससे फैंस चौंक गए। फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान उन फोटोज पर ही गया। तो आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर वह महिला है कौन...


4 of 10
युवराज और एनेलिया - फोटो : Instagram @annaliafraser
दरअसल, युवराज के साथ जो महिला नजर आ रही हैं, वह कनाडा की टेनिस खिलाड़ी और मॉडल एनेलिया फ्रेजर हैं।
विज्ञापन

5 of 10
युवराज और एनेलिया - फोटो : Instagram @annaliafraser
अपने इंस्टाग्राम पेज पर एनेलिया ने अपनी बायो में टेनिस, स्पोर्ट्स मीडिया और एक्टर अपडेट किया हुआ है। एनेलिया पहले टेनिस खेलती थीं, लेकिन अब वह मॉडलिंग, एंकरिंग और एक्टिंग में किस्मत आजमा रही हैं।


विज्ञापन

6 of 10
युवराज और एनेलिया - फोटो : Instagram @annaliafraser
फ्रेजर लगातार टेनिस और मॉडलिंग से जुड़े अपने खास तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 44 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन

7 of 10
युवराज और एनेलिया - फोटो : Instagram @annaliafraser
उन्होंने युवराज के साथ एक ऐड कैंपेन के तहत फोटोशूट कराया। यह ऐड कैंपेन फाइनो टैकिला नाम की कंपनी का है, जिसके युवराज ब्रांड एंबेस्डर हैं।


8 of 10
युवराज और एनेलिया - फोटो : Instagram @annaliafraser
एनेलिया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनकी बिकनी में भी कई फोटोज हैं और अलग अलग कपड़ों में अपनी बोल्ड लुक की कई तस्वीरें साझा की हैं। उनकी ग्लैमरस लुक्स ने फैंस का खूब ध्यान खींचा है। 

9 of 10
युवराज और एनेलिया - फोटो : Instagram @annaliafraser
युवराज के साथ फोटो पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने उनके मजे लिए। हरभजन ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा- पाजी घर जाना है कि नहीं! इतनी सारी महिलाएं इकट्ठा की हैं। अच्छे इंसान बन जाओ अब देखना है कि युवराज इसका क्या जवाब देते हैं। 

विज्ञापन

10 of 10
एनेलिया फ्रेजर - फोटो : Instagram
फैंस भी इन तस्वीरों पर युवराज पर चुटकी ले रहे हैं। एक ने लिखा- ये किस लाइन में आ गए हो सर। वहीं, दूसरे ने युवराज की पत्नी हेजल कीच को टैग करते हुए लिखा- देखो भाभी जी। एक और यूजर ने लिखा- लगता है भाभी मायके गई हैं। चौथे यूजर ने लिखा- किंग ऑफ गुड टाइम्स। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें