फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, स्मिथ-वार्नर की वापसी के बाद ऐसी है पूरी टीम

Mon, 15 Apr 2019 08:15 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Social media
क्रिकेट विश्व कप के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिन ही बाकी है। यही कारण है कि इंडियन टी-20 लीग के बावजूद सभी का ध्यान विश्व कप में टीम चयन पर है। इंडिया और फिर पाकिस्तान को सीरीज हराकर विश्व कप में बड़ी दावेदार बन चुकी ऑस्ट्रेलिया ने आखिरकार अपने 15 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
australia vs sa
ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति ने एक बार फिर से अपने दोनों खिलाड़ियों को वापस बुला लिया है। हालांकि उनके लिए ऑस्ट्रेलियाई समिति ने दो खिलाड़ियों को उनके अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम में मौका नहीं दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
वार्नर-स्मिथ - फोटो : social media
बता दें कि बॉल टेम्परिंग मामले में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक साल का बैन लगाया गया था जो अब खत्म हो चुका है। इसीलिए दोनों खिलाड़ियों की अहमियत को देखते हुए उन्हें  टीम में जगह दी गई है। दोनों खिलाड़ियों की एंट्री के लिए फॉर्म में चल रहे पीटर हैंड्सकोंब और जोश हेजलवुड को टीम से बाहर किया गया है। 

4 of 5
australia cricket team
ऑस्ट्रेलिया को 1 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ ब्रिस्टल में अपना पहला मुकाबला खेलना है। आईए जानते हैं कि कौन से हैं वो 15 खिलाड़ी जो ऑस्ट्रेलिया को विश्वकप दिलाने के लिए जोर लगाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
australia cricket team
ऑस्ट्रेलिया के 15 खिलाड़ी 
आरोन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरेनडोर्फ, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), नाथन कोल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, शॉन मार्श , ग्लेन मैक्सवेल, झाई रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जांपा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें