फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार हार के बाद बोले कोलकाता के कोच कैलिस, हमारे खिलाड़ी नौ दिन में पांच मैच खेलकर थक गए

Sun, 14 Apr 2019 11:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : पीटीआई
कोलकाता के कोच जैक कैलिस ने टीम को मिले पांच दिनों के विश्राम का स्वागत करते हुए रविवार को यहां कहा कि उनके खिलाड़ी पिछले नौ दिन में पांच खेलकर थक गए थे।
विज्ञापन

2 of 6
चेन्नई बनाम कोलकाता - फोटो : अमर उजाला
चेन्नई ने रविवार को कोलकात को यहां उनके घरेलू मैदान में पांच विकेट से हराया जो उनकी लगातार तीसरी हार है। पिछले मैच में दिल्ली ने भी कोलकाता को इस मैदान पर सात विकेट से हराया था।
विज्ञापन

3 of 6
कैलिस ने कहा कि पिछले नौ दिन में पांच मैच खेलकर टीम के खिलाड़ी मानसिक तौर पर थक गए थे। इन पांच मैचों में तीन मैच बेंगलुरु, जयपुर और चेन्नई में थे।

4 of 6
मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, 'हमने पांच दिन में नौ मैच खेले इसलिए टीम के खिलाड़ी मानसिक तौर पर थक गए थे। यह टीम के लिए अच्छा है कि हमें दो दिनों का विश्राम मिलेगा उसके बाद शुक्रवार को होने वाले मैच कि तैयारियों के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।'
विज्ञापन

5 of 6
रसेल केकेआर - फोटो : social media
कैलिस ने कहा कि टीम को पांच दिनों का समय मिला है जिसमें वे फिर से एकजुट होकर वापसी की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है हमें सही समय पर ब्रेक मिला है। इस दौरान दोस्तों और परिवार के साथ समय बिता सकते हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चेन्नई बनाम कोलकाता
उन्होंने कहा कि चेन्नई के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान अंतिम चार ओवरों में रन नहीं बनाना टीम को महंगा पड़ा। कैलिस ने कहा, 'मुझे लगता है 16वें ओवर तक मैच हमारे नियंत्रण में था, लेकिन अंतिम चार ओवरों में खराब बल्लेबाजी महंगी पड़ी। इस विकेट पर 170-175 रन का लक्ष्य टक्कर देने वाला होता।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें