शाई होप
- फोटो : ट्विटर
शाई होप अब एशिया में सबसे कम पारियों में हजार वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए मात्र 15 पारियों का सहारा लिया, होप ने इस मामले में पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम को पछाड़ा।
बाबर ने यह काम 17 पारियों में किया था। वहीं दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन ने 18, ज़हीर अब्बास/ग्राहम गूच/यासिर हमीद ने 19 पारियों में यह कारनामा किया था। भारत की तरफ से इस लिस्ट में सिर्फ शिखर धवन ही हैं जिन्होंने 20 पारियों में एशिया में अपने हजार रन पूरे किए थे।