फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या श्रीलंकाई धरती पर गरज कर रोहित सुधार पाएंगे यह शर्मनाक रिकॉर्ड 

Fri, 18 Aug 2017 01:42 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : icc
भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2014 में कोलकाता के ऐतिहासिक इडेन गार्डन में  श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली है। यह वर्तमान में किसी बल्लेबाज का वन डे के इतिहास में सर्वाधिक स्कोर है। भारत की धरती पर रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ खूब रन बनाए हैं लेकिन श्रीलंका की सरजमीं पर उनका बल्ला अब तक खामोश रहा है। यहां उनका रिकॉर्ड शर्मनाक है।

श्रीलंका के खिलाफ आगामी पांच वन डे मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा श्रीलंका की धरती पर क्या 264 रनों जैसी पारी खेलकर श्रीलंका में अपना रिकॉर्ड सुधार सकते हैं। कोलकाता में श्रीलंकाई आक्रमण के धुर्रे बिखेरते हुए रोहित ने 173 गेंद में 264 रन बनाए थे। अपनी पारी के दौरान रोहित ने 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे। 
 
विज्ञापन

श्रीलंका की धरती पर 5 साल बाद खेलेंगे  

2 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : pti
रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ उसी की धरती पर पिछला वन डे 2012 में खेला था। काफी लंबे अंतराल के बाद श्रीलंका में खेलने वाले रोहित के पास रिकॉर्ड सुधारने का मौका है। वैसे पिछले 5 सालों में रोहित ने भारत के लिए वन डे मैचों में कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। 3 बार आईपीएल का ‌खिताब मुंबई इंडियन को अपनी कप्तानी में जिता चुके हैं।

सलामी बल्लेबाज के रूप में वन डे मैचों में देश को बेहतरीन तेज शुरुआत दी है। अभी वह टीम इंडिया के उप कप्तान भी बनाए गए हैं। पांच साल के मुकाबले वह अब काफी परिपक्व क्रिकेट खेल रहे हैं। लिहाजा उनसे अब श्रीलंकाई धरती पर बेहतरीन क्रिकेट की उम्मीद क्रिकेट प्रेमी लगाए बैठे हैं। 
विज्ञापन

श्रीलंका में है रोहित का शर्मनाक रिकॉर्ड 

3 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : IPL official web
श्रीलंका में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड काफी शर्मनाक है। यहां उन्होंने 21 मैच की 21 पारियों में 14.78 के मामूली औसत से 281 रन बनाए हैं। महज एक अर्धशतक ही लगा पाएं हैं। यहां उनका सर्वाधिक स्कोर 69 है। भारत श्रीलंका की धरती पर रविवार 20 अगस्त से पांच वन डे मैचों की सीरीज खेलेगा। 
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ रोहित का कुल रिकॉर्ड यह है 

4 of 4
रोहित-धवन - फोटो : International Cricket Council
श्रीलंका के खिलाफ 37 मैच की 36 पारियों में 35.96 के औसत से 1043 रन बनाए हैं। दो शतक लगाए हैं। 4 अर्धशतक भी लगाए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें