फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी शॉ अकेले नहीं पहले भी कई दिग्गज क्रिकेटर हो चुके हैं डोप टेस्ट का शिकार

Wed, 31 Jul 2019 06:07 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
युसुफ पठान - फोटो : Zimbio
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज और अपनी कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम को विश्व चैंपियन बनाने वाले टीम इंडिया के उभरते सितारे पृथ्वी शॉ पर डोप टेस्ट में फेल होने के बाद बीसीसीआई ने बैन लगा दिया। डोप टेस्ट में फेल होने की वजह से उनपर यह एक्शन लिया गया। बीसीसीआई ने पृथ्वी शॉ पर 15 नवम्बर तक के लिए बैन लगाया है। डोप टेस्ट में फेल होने के बाद शॉ ने कहा कि इस खबर ने मुझे झकझोर दिया है, लेकिन मैं इससे उबरकर वापसी करुंगा।  पृथ्वी शॉ से पहले भी कई दिग्गज क्रिकेटर डोप टेस्ट में फेल हुए हैं। आइए जानते हैं की कौन-कौन से वो छह खिलाड़ी हैं, जिन्हें डोप टेस्ट की मार झेलनी पड़ी है।



 
विज्ञापन

2 of 6
यूसुफ पठान
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रहे यूसुफ पठान भी 2017 में डोपिंग में फंस चुके हैं। उन्हें भी प्रतिबंधित पदार्थ टरबूटेलाइन लेने के लिए पॉजिटिव पाया गया था। बीसीसीआई ने पठान पर पांच माह का निलंबन लगाया था। यह 15 अगस्त 2017 से लागू होकर 14 जनवरी, 2018 को समाप्त हुआ।

 
विज्ञापन

3 of 6
प्रदीप सांगवान - फोटो : social Media
2013 आईपीएल में दिल्ली डेयर डेविल्स के गेंदबाज प्रदीप सांगवान को डोप टेस्ट में फंसने के कारण 18 महीने का बैन झेलना पड़ा था। पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक गुप्ता भी पिछले साल डोपिंग के चलते आठ माह के लिए निलंबित किए गए थे। गुप्ता का निलंबन 15 जनवरी 2018 से शुरू हुआ था जो 14 सितंबर को खत्म हुआ।

4 of 6
शेन वॉर्न
दिग्गज ऑस्ट्रेलिाई स्पिनर शेन वॉर्न को 2003 विश्व कप के दौरान डोप टेस्ट में दोषी पाया गया। दक्षिण अफ्रीका में टूर्नामेंट शुरू होने से एक दिन पहले उनके नतीजे की रिपोर्ट आई जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए और उन्हें वापस भेज दिया गया। उन पर एक साल का प्रतिबंध लगा। 
विज्ञापन

5 of 6
शोएब अख्तर
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर भी डोप टेस्ट की गाज गिर चुकी है। अख्तर जब अपने करियर के चरम पर थे तब उन्हें इसका सामना करना पड़ा था। साल  2006 में डोपिंग में फंसने के बाद शोएब पर दो साल का प्रतिबंध लगा था। दो साल तक उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्टीफन फ्लेमिंग
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग के कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी डोप टेस्ट का शिकार हो चुके हैं। साल 1993-94 के दौरान फ्लेमिंग डोपिंग में फंसने पर कुछ समय के लिए प्रतिबंधित हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें