फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsWI: इन छह खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी निगाहें, इस खिलाड़ी की हो रही दो साल बाद वापसी

Thu, 05 Dec 2019 08:08 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पंत-सैमसन - फोटो : twitter
कई सारे प्रयोगों के बाद बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार फिर से सीनियर खिलाड़ियों को वापस बुला लिया है। टी-20 वर्ल्ड कप में अब दस महीने का समय बचा हुआ है, ऐसे में मैनेजमेंट अब अपने स्टार खिलाड़ियों पर भरोसा करना चाहता है। इसी कड़ी में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए शमी, भुवी और कुलदीप जैसे खिलाड़ियों को वापस बुलाया गया है।

हालांकि छह दिसंबर से शुरू होने वाली सीरीज में कुछ सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ युवाओं पर भी सबकी नजर होगी। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी ठोकने के लिए खासकर इन पांच खिलाड़ियों पर सभी क्या ध्यान होगा।
विज्ञापन

2 of 7
मोहम्मद शमी - फोटो : social media
मोहम्मद शमी:
टेस्ट में जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद अब छोटे फॉर्मेट में भी शमी से उम्मीदें लगाई जा रही हैं। यही कारण है कि तकरीबन दो साल के बाद उन्हें टी-20 में वापसी का मौका दिया गया है। चोट की वजह से बाहर चल रहे बुमराह की गैरमौजूदगी में शमी के पास छाप छोड़ने का शानदार मौका होगा और उनपर सभी की नजर रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
कुलदीप यादव:
टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज और टी-20 में अपनी गेंदों से विपक्षी खिलाड़ियों को परेशान करने वाले कुलदीप दस महीने बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। खराब फॉर्म की वजह से वे फरवरी के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे थे। 18 टी-20 मैचों में 12.97 की औसत से 35 विकेट चटकाने वाले इस स्पिन गेंदबाज के लिए भी खुद को साबित करने और अपनी जगह पक्की करने का मौका होगा।

4 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : social media
ऋषभ पंत:
धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जा रहे 22 वर्षीय ऋषभ पंत पर सभी की निगाहें होंगी। तेजी से भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह बनाने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए पिछले कुछ महीने अच्छे नहीं गुजरे हैं। वे लगातार अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से निराश कर रहे हैं और आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। टेस्ट में रिद्धिमान साहा के हाथों अपनी जगह गंवा चुके पंत को छोटे फॉर्मेट में संजू सैमसन से चुनौती मिल रही है।
विज्ञापन

5 of 7
संजू सैमसन - फोटो : social Media
संजू सैमसन:
केरल के 25 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में जगह बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पंत के टीम में होने की वजह से वे प्लेइंग XI में जगह नहीं बना पा रहे हैं। हालांकि इस साल आईपीएल में शतक और फिर विजय हजारे में दोहरा शतक लगाकर उन्होंने चयनकर्ताओं को खुद की ताकत दिखा दी।

सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले सैमसन को चोटिल धवन की जगह टीम में लिया गया है, ऐसे में उनके पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा।
विज्ञापन

6 of 7
Shreyas Iyer - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस अय्यर:
आईपीएल में दिल्ली के कप्तान और घरेलू टूर्नामेंटों में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले अय्यर ने टीम में दमदार वापसी की है। हाल की कुछ सीरीज में खासकर बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। यही कारण है कि उन्हें अब टीम में चौथे स्थान के पर खेलने के लिए देखा जा रहा है। हालांकि उन्हें अपनी जगह पक्की करने के लिए लगातार प्रदर्शन करते रहना होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका प्रदर्शन उनकी दावेदारी को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
केएल राहुल:
ऊपर के पांच खिलाड़ियों के अलावा केएल राहुल भी एक ऐसे खिलाड़ी है जिनपर सभी की नजर रहेगी। मुश्ताक अली ट्रॉफी में तूफानी बल्लेबाजी करने के बाद राहुल का आत्मविश्वास मजबूत ही हुआ होगा, लेकिन उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा ही रहा है। ऐसे में उनको भी अपनी जगह पक्की करने के लिए निरंतर प्रदर्शन करते रहना होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ धवन की गैरमौजूदगी में उन्हें सलामी बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है, ऐसे में उनके पास खुद को साबित करने का भरपूर मौका होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें