फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे स्पेशल: मृत्यु के बाद भी फैंस के दिलों में जिंदा सर डॉन ब्रैडमैन, देखिए उनकी सबसे अजीज चीजें

Mon, 27 Aug 2018 03:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
don bradman
दुनिया के महानतम बल्लेबाज कहे जाने वाले सर डॉन ब्रैडमैन के शहर एडिलेड जाकर उन्हें करीब से न देखना किसी क्रिकेट फैन के लिए 'पाप' ही समझा जाएगा। सर डॉन तो 2001 में दुनिया को अलविदा कह गए थे, लेकिन उनकी इच्छा के मुताबिक उनके पसंदीदा एडिलेड मैदान में 2008 में एक संग्रहालय बनाया गया।
विज्ञापन

2 of 6
डॉन ब्रैडमैन म्यूजियम
भीतर पैर रखते ही ये संग्रहालय आपको इतिहास में खींच ले जाता है क्योंकि यहां सिर्फ वो सामान हैं जिसे ब्रैडमैन 1927 से 1977 तक इस्तेमाल करते थे। संग्रहालय में दाखिल होते ही बाईं तरफ उनका पसंदीदा सोफा और लकड़ी का बड़ा-सा रेडियो है, जिससे वे खबरें और कॉमेंट्री दोनों सुनते थे।
विज्ञापन

3 of 6
डॉन ब्रैडमैन म्यूजियम
बगल के चौखाने में एल्यूमीनियम का बड़ा ड्रम रखा है, जिसके सामने एक स्टम्प और रबड़ की गेंद टंगी है। इसके सामने एक एलसीडी वीडियो चल रहा है जिसमें खुद डॉन ब्रैडमैन स्टम्प और गेंद से प्रैक्टिस कर रहे हैं।

4 of 6
डॉन ब्रैडमैन म्यूजियम
पास ही में शीशे के रैक में उनका वो ब्लेजर टंगा है जिसे उन्होंने बहुचर्चित 'बॉडीलाइन' एशेज सिरीज के दौरान पहना था। बड़ी-बड़ी तस्वीरों में डॉन के शानदार जीवन का सफर साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
डॉन ब्रैडमैन म्यूजियम
किसी तस्वीर में वे इंग्लैंड के राजकुमार के साथ टहल रहे हैं और किसी में गैरी सोबर्स और इयन चैपल जैसे खिलाड़ी अपनी ठुड्डियों पर हाथ रखे उन्हें ध्यानपूर्वक सुन रहे हैं। खुद डॉन ब्रैडमैन ने इन तमाम चीजों को सहेजकर दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की स्टेट लाइब्रेरी में रखवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डॉन ब्रैडमैन म्यूजियम
उनकी जीती हुई लगभग सभी बड़ी ट्रॉफियां भी इस संग्रहालय का हिस्सा हैं जिन्हें रोज चमकाया जाता है। मेरी नजरें एक शेल्फ पर करीब पांच मिनट तक गड़ी रहीं। यहां खुद डॉन ब्रैडमैन के वो बैट रखे थे जिन्हें लेकर उन्होंने क्रिकेट में हर वो रिकॉर्ड बनाया, जो उस दौर में बन सकता था।

साभार: बीबीसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें