फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांड्या-राहुल के समर्थन में दिग्गज अंपायर, बोले- गलतियां सबसे होती है

Tue, 15 Jan 2019 02:31 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hardik pandya, kl rahul
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज अंपायर साइमन टॉफेल ने सोमवार को टेलीविजन कार्यक्रम 'कॉफी विद करण' में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में प्रतिबंधित हार्दिक पांड्या और केएल राहुल का बचाव किया। टॉफेल ने कहा है कि इस मुद्दे को सावधानी से संभालना चाहिए क्योंकि हर कोई गलतियां करता है, लेकिन गलतियों से सीखने की जरूरत है।
 
विज्ञापन

2 of 5
साइमन टॉफेल
कोलकाता में आयोजित हुए स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट 'द सिल्वर ओक स्टेट क्रिकेट लीग' में चीफ गेस्ट टॉफेल ने संवाददाताओं से बातचीत में इस मुद्दे पर कहा, 'मैं जानता था कि यह सवाल पूछा जाएगा। मैं हमेशा एक बात कहता हूं कि हर टीम में, हर व्यवसाय में और हर खेल में अच्छे खिलाड़ी होते हैं और अच्छे खिलाड़ी ही अच्छी टीम बनाते हैं।'

पढ़ेंः पहले क्रिकेट बिरादरी का उड़वाया मजाक, अब मांगते फिर रहे माफी
विज्ञापन

3 of 5
kl rahul hardik pandya
47 वर्षीय टॉफेल ने कहा, 'मैंने हालांकि वो शो नहीं देखा है। मैंने इसके बारे में प्रेस में जरूर पढ़ा है। मैंने भी अपने करियर में कई गलतियां की हैं और साथ ही उनसे सीखा भी है। इन खिलाड़ियों ने गलती की है लेकिन यह लोग भी सीखेंगे। मेरा मानना है कि हमें ज्यादा आलोचनात्मक होने से बचना चाहिए। लोग गलतियां करते हैं, लेकिन अगर हम उससे सीखते हैं तो और वाकई कुछ अच्छा करना चाहते हैं तो यह अच्छी बात है।'

4 of 5
virat kohli out
टॉफेल ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी तारीफ करते हुए कहा है कि अब उनकी कप्तानी में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा, 'विराट को पता है कि एक अच्छा लीडर क्या होता है। वो सचिन तेंदुलकर को देखते हुए बड़े हुए हैं और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में बने हैं। इन दोनों का उनके ऊपर काफी असर है। लेकिन विराट अपने आप में अलग हैं। एक अच्छा कप्तान क्या होता है और उसमें क्या होना चाहिए इस बात का उन्होंने पता लगा लिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pandya kl rahul
बता दें कि टेलीविजन कार्यक्रम 'कॉफी विद करण' में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले में निलंबित क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल ने सोमवार को 'बिना शर्त' माफी भी मांगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें