फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय अंडर-19 टीम के 'विराट कोहली' जमकर बनाते हैं रन, इनका टोटका है बेहद खास

Sun, 04 Feb 2018 10:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शुभम गिल - फोटो : File
टीम इंडिया ने शनिवार को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। पृथ्वी शॉ के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात दी और चौथी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता। टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने 6 मैचों में 124 की औसत से कुल 372 रन बनाए।
विज्ञापन

2 of 5
शुभमन गिल
गिल को भारतीय अंडर-19 टीम का 'विराट कोहली' माना गया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में एक शतक जबकि तीन अर्धशतक जमाए। गिल के पूरे टूर्नामेंट में रनों की बरसात करने की वजह का खुलासा हो गया है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में लाल रूमाल पहनकर बल्लेबाजी की। यह उनका बेहद दिलचस्प और खास टोटका है।
विज्ञापन

3 of 5
शुभम गिल - फोटो : File
एक रिपोर्ट के मुताबिक गिल के लाल रूमाल साथ में रखने के पीछे की एक कहानी है। दरअसल, जब शुभमन गिल अंडर-16 क्रिकेट खेल रहे थे, तब वह अच्छे फॉर्म में नहीं थे। फिर उन्होंने एक लो स्कोर मैच में जानदार शतक जमाकर फॉर्म में वापसी की।

4 of 5
शुभमन गिल - फोटो : ICC
गिल ने जब अपनी जेब में हाथ डाला तो वहां से एक सफेद रंग का रूमाल निकला। मगर धूप और पसीने की वजह से वह रूमाल बहुत गंदा पड़ गया था। अगले ही मैच में शुबमन एक लाल रूमाल के साथ मैदान पर उतरे और एक बार फिर नतीजा वही रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शुभमन गिल
उन्होंने एक और शानदार शतक जड़ दिया था। फिर क्या था। तभी से गिल के लिए लाल रूमाल लकी चार्म बन गया। अब वह जब भी मैदान पर उतरते हैं तो लाल रूमाल साथ में रखना नहीं भूलते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें