फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC U19WC: टीम इंडिया को जिस गेंदबाज ने बनाया चैंपियन, उसकी चोट का हुआ बड़ा खुलासा

Sun, 04 Feb 2018 09:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इशान पोरेल
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के मध्यम तेज गति के गेंदबाज इशान पोरेल के फाइनल में खेलने को लेकर कोच ने बड़ा खुलासा किया है। कोच बिभास दास ने बताया कि इशान ने पैर में चोट के बावजूद फाइनल मुकाबला खेला।
विज्ञापन

2 of 5
ईशान पोरेल
दास ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'इशान के बाएं पैर में चोट लगी है। यह कहना सही नहीं होगा कि उनके टखने में गंभीर चोट लगी है। वह आखिरी के तीन मैचों में सिर्फ इसलिए खेल सके क्योंकि न्यूजीलैंड में उन्हें इलाज अच मिला। नहीं तो, इस तरह की चोट से निकलने में उन्हें कम से कम तीन सप्ताह का समय लगता।'
विज्ञापन

3 of 5
ईशान पोरेल
पोरेल हावड़ा से 52 किलोमीटर दूर चंदानगर से आते हैं। कोच ने कहा कि पोरेल को विजय हजारे ट्रॉफी में आराम करना चाहिए। दास ने कहा, 'पोरेल ने दर्द में रहते हुए गेंदबाजी की है और अभी उन्हें चोट से उबरना बाकी है। मैं उन्हें यही सलाह दूंगा कि वह विजय हजारे ट्रॉफी में न खेलें। कम से कम कुछ मैच का समय तो उन्हें चोट से उबरने के लिए चाहिए।'

4 of 5
इशान पोरेल
बता दें कि पोरेल शनिवार को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया के सदस्य हैं। टीम इंडिया ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात देकर चौथी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता। पोरेल ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इशान पोरेल
दास ने पोरेल के प्रदर्शन के बारे में कहा, 'उन्होंने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। चोट से वापसी करते हुए उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेला और सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ चार विकेट लिए। वह चोट के कारण परेशान थे। मैंने उनसे बात की और उन्हें प्रेरित किया।' उन्होंने आगे कहा, 'इशान लगातार 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। उन्होंने इस बात को रणजी ट्रॉफी में साबित भी किया है। उनकी ताकत स्पीड और उछाल है। वह स्विंग गेंदबाज नहीं है, लेकिन उनके पास गेंद को सीम कराने की क्षमता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें