शुभमन गिल
टीम इंडिया में चुने जाने के बाद गिल ने कहा था, 'न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुना जाना बड़ा फायदा है। मैंने यहां अंडर-19 विश्व कप खेला है और दोबारा मुझे वहीं मौका मिला है। मैंने वहां अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए कह सकता हूं कि तकनीक में ज्यादा बदलाव नहीं करना होगा। अगर मुझे मौका मिला, तो दबाव से निपटना होगा जो भारत के लिए खेलने पर होता है। मानसिक रूप से यह कठिन होगा, लेकिन मैं तैयार हूं।'