Shubman Gill
अंडर-19 विश्व कप में शुभमन गिल लगातार चार अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले ऐसा सिर्फ बांग्लादेश के बल्लेबाज मेहिदी हसन मिराज ही कर पाए थे। गिल ने 2018 के अंडर-19 विश्व कप में लगातार 63, 90*, 86 और 102 स्कोर किया था।