वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद आईपीएल का मेगा ऑक्शन होना है। ऐसे में भारत के नौ खिलाड़ियों के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर मेगा ऑक्शन में अच्छी रकम हासिल करने का मौका रहेगा।
विज्ञापन
1 of 11
दीपक चाहर, शिखर धवन और श्रेयस अय्यर नीलामी से पहले अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होना है। इससे पहले टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। तीन मैचों की इस सीरीज का पहला मैच छह फरवरी को होगा। वहीं दूसरा मैच नौ फरवरी और तीसरा मैच 11 फरवरी को होगा। इस सीरीज में भारत के कई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करके मेगा ऑक्शन में बड़ी रकम हासिल कर सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम में 18 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से आठ खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रेंचाइजी पहले ही अपने साथ जोड़ चुकी हैं। वहीं 10 खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में शामिल होंगे।
मेगा ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ी अगर इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो कई टीमें उन पर बड़ी बोली लगाना चाहेंगी। ऐसे में उन्हें नीलामी में मोटी रकम मिल सकती है।
मेगा ऑक्शन में नहीं शामिल होंगे ये आठ खिलाड़ी
रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत पहले ही किसी न किसी आईपीएल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और ये सभी खिलाड़ी नीलामी में शामिल नहीं होंगे।
इन खिलाड़ियों के पास नीलामी से पहले कमाल करने का मौका....
विज्ञापन
1. श्रेयस अय्यर
2 of 11
श्रेयस अय्यर
- फोटो : twitter@DelhiCapitals
दिल्ली की कप्तानी कर चुके श्रेयस अय्यर चोट के कारण आईपीएल 2021 के शुरुआती मैच नहीं खेल पाए थे। इस दौरान ऋषभ पंत ने दिल्ली की कप्तानी की और बाद में उन्हें टीम का नियमित कप्तान बना दिया गया। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने अय्यर को रीटेन भी नहीं किया। अब तीन टीमें अय्यर को अपने साथ जोड़ना चाहेंगी, जिनके पास अभी तक कोई कप्तान नहीं है। श्रेयस मध्यक्रम के बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ ही एक अच्छे कप्तान भी हैं। उन्होंने आईपीएल 2021 में खेले आठ मुकाबलों में 35 की औसत और 102 के स्ट्राइक रेट से 175 रन बनाए थे।
अय्यर का हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है और अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों मैचों में वो जल्दी आउट हुए। इसी वजह से भारत तीनों मैच हारा। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उन्हें फिर से अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अगर वो ऐसा कर पाते हैं तो उनके ऊपर 10 करोड़ से ज्यादा की बोली लगना तय है।
विज्ञापन
2. युजवेंद्र चहल
3 of 11
युजवेंद्र चहल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के सबसे बेहतरीन और अुभवी लेग स्पिन गेंदबाजों में से एक युजवेन्द्र चहल ने आईपीएल 2021 के 15 मुकाबलों में 18 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। ऐसे में उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर खुद को साबित करना होगा। चहल आईपीएल में भी सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों में शामिल हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ लय में लौटने पर उनके ऊपर मेगा ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है।
3. कुलदीप यादव
4 of 11
कुलदीप यादव
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे हैं। पहले भारतीय टीम से उनकी छुट्टी हुई। इसके बाद आईपीएल में भी वो अपनी टीम से अंदर बाहर होते रहे। अब कोलकाता ने उन्हें रीटेन करने से भी मना कर दिया है और पिछले कुछ समय में उन्होंने ज्यादा क्रिकेट भी नहीं खेला है। ऐसे में कुलदीप के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में कमाल करने का बेहतरीन मौका है। पिछले आईपीएल में उन्होंने पांच मैच खेले थे और उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला था।
अगर कुलदीप वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर नचाते हैं तो उन पर भी बड़ी बोली लग सकती है। वरना मेगा ऑक्शन में कोई भी टीम उन्हें ज्यादा पैसा नहीं देना चाहेगी।
विज्ञापन
4. वाशिंगटन सुंदर
5 of 11
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : ट्विटर @RCBTweets
वाशिंगटन सुंदर टी-20 क्रिकेट में काफी उपयोगी खिलाड़ी हैं। इसी वजह से उन्हें काफी कम उम्र में ही आईपीएल खेलने का मौका मिला। अब उन्हें भारतीय टीम में भी मौके दिए जा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले सुंदर कोरोना संक्रमित हो गए थे। अब उनके पास वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने का मौका रहेगा। अगर वो इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन पर भी बड़ी बोली लग सकती है।
पिछले आईपीएल के छह मुकाबलों में तीन विकेट लेने वाले सुंदर बल्ले के साथ भी कमाल कर सकते हैं। वो पावरप्ले में किफायती गेंदबाजी करने में माहिर हैं। ऐसे में कई टीमें उन्हें खरीदना चाहेंगी।
विज्ञापन
5. प्रसिद्ध कृष्णा
6 of 11
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : ट्विटर
भारत के उभरते हुए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल 2021 के 10 मुकाबलों में 12 विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक वनडे मैच में भी उन्होंने सभी को प्रभावित किया। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी उन्हें मौका दिया गया है। अगर कृष्णा यहां भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। तो मेगा ऑक्शन में उन्हें भी मोटी रकम मिल सकती है। कृष्णा पहले ही यह दिखा चुके हैं कि उनके अंदर कितनी क्षमता है, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उन्हें समझदारी और संयम के साथ गेंदबाजी करने होगी।
विज्ञापन
6. शिखर धवन
7 of 11
शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल के 14वें सीजन में दिल्ली के लिए खेलने शिखर धवन को फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया है। धवन आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सिर्फ विराट कोहली से पीछे हैं। आईपीएल 2021 में धवन ने 16 मुकाबलों में करीब 40 की औसत और 124.62 के स्ट्राइक रेट से 587 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज थे। ऐसे में उन पर बड़ी बोली लगना तय है, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने पर धवन के ऊपर भी 10 करोड़ से ज्यादा की बोली लग सकती है।
7. अवेश खान
8 of 11
अवेश खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2021 के 16 मुकाबलों में अवेश खान ने 24 विकेट अपने नाम किए थे। वो इस सीजन हर्षल पटेल के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे और दिल्ली की टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान था। हालांकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें भी रीटेन नहीं किया है। ऐसे में उन पर भी बड़ी बोली लगना तय है, लेकिन पिछले कुछ समय से वो मैदान पर कम और बेंच पर ज्यादा रहे हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अवेश अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें भी 10 करोड़ से ज्यादा रकम मिल सकती है।
8. शार्दुल ठाकुर
9 of 11
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में चेन्नई के लिए कमाल करने वाले शार्दुल ठाकुर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। पहले टेस्ट सीरीज में उन्होंने गेंद के साथ कमाल किया फिर वनडे सीरीज में बल्ले से दो बेहतरीन पारियां खेली। आईपीएल 2021 के 16 मुकाबलों में शार्दुल ने 21 विकेट लिए थे। हालांकि, उनका इकोनॉमी रेट जरूर चिंता का विषय रहा है। अगर शार्दुल वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में किफायती गेंदबाजी कर पाते हैं तो उन पर भी बड़ी बोली लगेगी।
दीपक चाहर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी गेंदबाजी से ज्यादा बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। आईपीएल 2021 के 15 मुकाबलों में उन्होंने 14 विकेट लेने वाले दीपक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे में 54 रनों की शानदार पारी खेली थी, साथ ही दो विकेट भी लिए थे। वह नई गेंद से विकेट लेने में माहिर हैं। चेन्नई ने चाहर को रिटेन नहीं किया है। ऐसे में मेगा ऑक्शन में उन पर बड़ी बोली लग सकती है।
पिछले सीजन पंजाब के लिए कमाल करने वाले दीपक हुड्डा के लिए भी यह सीरीज काफी अहम होगी। हुड्डा ने अपनी कुछ तूफानी पारियों से मैच जरूर पलटा है, लेकिन वो लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में टीम इंडिया के लिए मौका मिलने पर उन्हें जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करनी होगी और सही तरीके से मैच फिनिश करने होंगे। अगर वो ऐसा कर पाते हैं को मेगा ऑक्शन में उन पर भी बड़ी बोली लग सकती है। हुड्डा पहले ही यह दिखा चुके हैं कि उनके पास कितने आक्रामक शॉट हैं और वो कितनी तेजी से रन बना सकते हैं। विंडीज के खिलाफ उन्हें यह साबित करना होगा कि वो विस्फोटक होने के साथ ही भरोसेमंद खिलाड़ी भी हैं।