फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब गजब: फेसबुक ने महिला को किया बैन, आलू पर किया था ऐसा कमेंट

Mon, 31 Jan 2022 11:01 AM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फेसबुक ने महिला को किया बैन - फोटो : Istock
दुनिया भर में फेसबुक एक ऐसा माध्यम है जहां लोग अपने विचार एक-दूसरे से साझा करते हैं। ये एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जहां व्यक्ति दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर अपनी राय दे सकता है। फेसबुक का जिस तरह से इस्तेमाल लोगों के बीच बढ़ा है, उसे देखते हुए फेसबुक ने अपने नियमों को भी कड़े कर दिए हैं। ये नियम इतने कड़े हैं कि यूजर की जरा सी लापरवाही उसपर काफी भारी पड़ सकती है। ऐसे में अगर आप भी फेसबुक के रेगुलर यूजर हैं तो अब सावधानी बरतने की जरूरत है। वरना, आपकी एक छोटी सी गलती आपका अकाउंट ब्लॉक करवा सकती है या फेसबुक आपको कुछ दिनों के लिए आपकी आईडी को बैन भी कर सकता है। इसी कड़ी में एक मामला सामने आया है जहां एक महिला की छोटी सी गलती के कारण उसे फेसबुक ने 1 महीने के लिए बैन कर दिया। इस महिला को जिस वजह से फेसबुक ने बैन किया है उसे जानकर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी......

 
विज्ञापन

2 of 5
फेसबुक ने महिला को किया बैन - फोटो : Istock
दरअसल, क्लेयर शार्प नाम की इस महिला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया कि उसने फेसबुक पर एक अपनी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर पर महिला ने कमेंट कर अपनी खुद की तुलना आलू से की थी। इसके बाद फेसबुक ने उन्हें 1 महीने के लिए बैन कर दिया है। हालांकि यह वजह काफी हैरान करने वाली है। 
विज्ञापन

3 of 5
फेसबुक ने महिला को किया बैन - फोटो : Istock
दरअसल, क्लेयर ने जब अपनी तस्वीर पर खुद को आलू की तरह दिखने की बात लिखी तो ऐसे में फेसबुक ने अनुमान लगा लिया कि वो किसी का मजाक बना रही हैं। इसके बाद क्लेयर ने फेसबुक से बैन करने की वजह बताने की गुजारिश की। इसके बाद फेसबुक ने जो जवाब क्लेयर को दिया उसका स्क्रीनशॉट उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
 

4 of 5
फेसबुक ने महिला को किया बैन - फोटो : Social Media
क्लेयर ने फेसबुक को अपनी सफाई में बताया कि उन्होंने खुद की तस्वीर पर ही कमेंट किया था। दरअसल उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी उसकी वजह से वो आलू की तरह दिखाई दे रही थीं। उन्होंने किसी दूसरे के लिए ऐसा नहीं कहा था जिससे किसी को तकलीफ पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फेसबुक ने महिला को किया बैन - फोटो : Pixabay
ऐसे में क्लेयर का अकाउंट ब्लॉक नहीं किया गया है सिर्फ 1 महीने के लिए बैन कर दिया है। अब फेसबुक के नए नियम इतने कड़े हो गए हैं कि फेसबुक अपने हर यूजर के कमेंट से लेकर पोस्ट तक पर नजर रखता है। अगर आपकी पोस्ट या कॉमेंट्स से किसी की भावनाएं आहत होती हैं तो आपकी आईडी को तुरंत ब्लॉक या बैन कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें