फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर का दर्द- मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

Sat, 29 Dec 2018 07:08 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्रेयस अय्यर - फोटो : bcci
टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम की चयन समिति पर निशाना साधते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि वह भारतीय टीम में सिलेक्शन नहीं होने की वजह से निराश नहीं हैं, बल्कि इस समय वह पूरी तरह से इमोशनलेस (भावहीन) हो गए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
shreyas lyer
दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में अय्यर ने कहा, 'आजकल मुझे कुछ महसूस नहीं होता है। कोई फीलिंग ही नहीं आ रहा है। मेरे लिए टीम इंडिया में चयन होना महत्वपूर्ण नहीं है। मैं इमोशनलेस हूं। कोई आता है और कहता है कि मैं टीम में हूं, मैं टीम में नही हूं, कुछ फर्क नहीं पड़ता।'
 
विज्ञापन

3 of 6
Shreyas Iyer
नेशनल टीम से बाहर चल रहे अय्यर पिछले कुछ दिन से कभी खाली नहीं बैठे हैं। रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे टूर्नामेंट में अय्यर ने लगातार प्रदर्शन किया है। उनका कहना है कि इस सब से वो काफी थक चुके हैं, लेकिन किसी को इससे फर्क नहीं पड़ रहा है।

4 of 6
Shreyas Iyer
अय्यर ने कहा, ' मैं मशीन नहीं हूं। मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका है, मानसिक तौर पर भी मैं थक गया हूं लेकिन कोई भी आराम करने के लिए नहीं कहेगा, किसी को फर्क नहीं पड़ता है। हम कोई मशीन नहीं हैं। ऐसा कोई नहीं है जो खिलाड़ियों से आराम करने के लिए कहे। हम दो साल से लगातार खेल रहे हैं। जरा सा ब्रेक नहीं मिलता। मैं 300 दिनों से घर से दूर हूं। जब मैं भारत में भी होता हूं तो भी घर नहीं होता।'
विज्ञापन

5 of 6
Shreyas Iyer
आगे अय्यर ने कहा, 'ये निराशा तो पिछले कई साल से है। होगा ही ना, किसी के साथ भी होगा। इसलिए मैंने इस बारे में ना सोचने का फैसला किया है। मैं अपने आपको एक बड़े बल्लेबाज के तौर पर देखता हूं। मैंने बहुत लंबे समय पहले अपने मन में ये छवि बनाई थी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shreyas Iyer
बता दें कि अय्यर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में भी जगह नहीं मिली है। अय्यर ने अपना आखिरी वन-डे इसी साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेला था। उन्होंने कुल 6 वन-डे मैचों में 210 रन बनाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें