फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली को पछाड़ टी-20 के सुलतान बने शोएब मलिक, गदगद सानिया ने यूं मनाई खुशी

Mon, 02 Jul 2018 03:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kohli and malik
पाकिस्तान के धांसू ऑलराउंडर शोएब मलिक टी-20 क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। शोएब मलिक ने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 24 गेंदों में 37 जड़ते ही यह कीर्तिमान स्थापित कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
शोएब मलिक
शोएब मलिक की इस उपलब्धि पर उनकी पत्नी और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया है। शोएब मलिक के 2000 रन पूरे होते ही सानिया ने अपने ऑफिशियल ट्वविटर अकाउंट से एक ट्वीट किया।
विज्ञापन

3 of 5
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
इस ट्वीट में शोएब मलिक को टैग करते हुए सानिया ने लिखा, 'ब्रैंडन मैकुलम और मार्टिन गप्टिन के बाद टी-20 क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने वाले शोएब मलिक तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।' इस पोस्ट में उन्होंने चैंप और प्राउड जैसे शब्दों को भी टैक किया।



 

4 of 5
brendon mccullum
बता दें कि शोएब मलिक अब 99 टी-20 मैच खेलने के बाद 31.65 की औसत से 2,026 रन बना चुके हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पूर्व कीवी खिलाड़ी ब्रैंडन मैकुलम (2,140) और दूसरे नंबर पर मार्टिन गप्टिल (2,271) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा
वहीं टी-20 क्रिकेट में 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल होने वालों में बहुत जल्द विराट कोहली और रोहित शर्मा का भी नाम दर्ज होगा। टी-20 क्रिकेट में दोनों में दोनों ने अब तक क्रमश: 1,992 और 1,949 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें