फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संन्यास के बाद खूंखार हुए 37 वर्षीय शोएब मलिक, छक्के मारकर दो बार तोड़े खिड़की के शीशे

Sun, 11 Aug 2019 07:15 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शोएब मलिक - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट के अनुबंध से बाहर होने के बाद मलिक ने कनाडा में चल रहे ग्लोबल टी-20 लीग में जबरदस्त बल्लेबाजी की। 
विज्ञापन

2 of 4
शोएब मलिक
वैंकूवर नाइट्स के कप्तान मलिक पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। गुरुवार को ब्रैम्पटन के सीएए सेंटर में खेले गए पहले क्वालिफायर मुकाबले उन्होंने मात्र 26 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 46 रनों की नाबाद पारी खेली। 
विज्ञापन

3 of 4
शोएब मलिक - फोटो : getty
मैच के दौरान दो बार ऐसे मौके आए जब शोएब मलिक ने अपने छक्के से पवेलियन की दो खिड़कियों के शीशे चकनाचूर कर दिए। सबसे पहले मलिक ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर इश सोढ़ी को कवर के ऊपर से छक्का लगाया और गेंद खिड़की के कांच से टकराई और शीशे चकनाचूर हो गए। 
 

 
विज्ञापन

4 of 4
शोएब मलिक - फोटो : icc
मलिक यहीं नहीं रुके और दूसरी बार उन्होंने हमवतन वहाब रियाज की गेंद पर भी छक्का लगाया और इस बार भी गेंद पवेलियन में खिड़की से टकराई और दूसरी बार शीशे चकनाचूर हो गए। मलिक की टीम इस मैच में ब्रैम्पटन वूल्व्स को 77 रनों से हराकर जीत दर्ज करने में सफल रही। 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें