फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसबाह की हो सकती है छुट्टी, शोएब अख्तर बन सकते हैं पाकिस्तान टीम के मुख्य चयनकर्ता

Thu, 10 Sep 2020 11:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने गुरूवार को पुष्टि की कि उनकी देश के क्रिकेट सेट-अप में शीर्ष पद के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ चर्चा चल रही है। यह पद मुख्य चयनकर्ता का है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Shoaib Akhtar
पीसीबी की योजना है कि मुख्य कोच मिसबाह उल हक के कंधों से मुख्य चयनकर्ता पद का बोझ कम कर दिया जाये और अख्तर को इस भूमिका को देने पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
शोएब अख्तर
अख्तर ने गुरूवार को यूट्यूब शो 'क्रिकेट बज' पर कहा, 'मैं इससे इनकार नहीं करूंगा। हां, मेरी बोर्ड से कुछ चर्चा हुई थी और मैं पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ी भूमिका निभाने में दिलचस्पी रखता हूं। लेकिन अभी तक कुछ फैसला नहीं हुआ है।'
विज्ञापन

4 of 4
शोएब अख्तर (फाइल फोटो)
अख्तर ने कहा, 'मैं बहुत ही आरामदायक जिंदगी जीता हूं। मैंने अपनी शर्तों पर क्रिकेट खेला लेकिन अब जीवन में ठहराव आ गया है। लेकिन मैं इस आराम को छोड़ने को तैयार हूं और पीसीबी के साथ काम करने को तैयार हूं। मैं दूसरों की सलाह से डरता नहीं हूं। अगर मौका मिलता है तो मैं समय दूंगा।' हालांकि अख्तर ने पीसीबी के शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई चर्चा की जानकारी देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें