फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधर रही है ऑटो इंडस्ट्री की हालत, लेकिन वाहनों के रजिस्ट्रेशन में आई 26.81% गिरावट ने बढ़ाई चिंता

Thu, 10 Sep 2020 09:52 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो - फोटो : PTI
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा- FADA) ने अगस्त महीने में हुए वाहनों के रजिस्ट्रेशन की रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2020 में 11,88,087 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, अगस्त 2019 में 16,23,218 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। यानी अगस्त 2019 की तुलना में अगस्त 2020 में वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 26.81 फीसदी की भारी गिरावट आई है।

जुलाई महीने में वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 36.27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। यानी जुलाई महीने के मुकाबले अगस्त महीने में काफी सुधार हुआ है। लेकिन अगर पिछले साल से तुलना की जाए तो हालात अभी भी चिंताजनक हैं। इस बीच ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन एक मात्र ऐसा सेगमेंट है, जहां कोरोना महामारी का कोई भी असर देखने को नहीं मिला। बल्कि, ट्रेंड से अलग ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री कंपनियों को फायदे में पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन

दो-पहिया वाहनों का 28.71 फीसदी घटा रजिस्ट्रेशन

2 of 6
Bike Manufacturing Plant - फोटो : Social Media

अगस्त 2020 में 8,98,775 दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, अगस्त 2019 में 12,60,722 दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। पिछले साल के मुकाबले इस अगस्त वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 28.71 फीसदी की गिरावट आई है।

विज्ञापन

पैसेंजर वाहनों का 7.12 फीसदी घटा रजिस्ट्रेशन

3 of 6
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala

अगस्त 2020 में 1,78,513 पैसेंजर वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, अगस्त 2019 में 1,92,189 पैसेंजर व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था। पिछले साल की तुलना में इस अगस्त पैसेंजर वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 7.12 फीसदी की गिरावट आई।

कॉमर्शियल वाहनों का 57.39 फीसदी घटा रजिस्ट्रेशन

4 of 6
Ashok Leyland BS6 Bus and Truck Range - फोटो : सांकेतिक

जुलाई 2020 में केवल 19,293 कॉमर्शियल वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, जुलाई 2019 में 69,338 कॉमर्शियल वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। यानी जुलाई 2019 की तुलना में इस जुलाई कॉमर्शियल वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 72.18 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन 27.80 फीसदी बढ़ा

5 of 6
सांकेतिक - फोटो : Mahindra

ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री लगातार जारी है। कोरोना काल में जहां सभी सेगमेंट में गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं ट्रैक्टरों की भारी मांग ने कंपनियों को साल के अंत तक 5 फीसदी के फायदे की उम्मीद जगा दी है। अगस्त 2020 में 67,406 ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, अगस्त 2019 में 52,744 ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। यानी अगस्त 2019 की तुलना में इस अगस्त ट्रैक्टरों के रजिस्ट्रेशन में 27.80 फीसदी की भारी बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का सबसे बुरा असर तीन पहिया वाहनों पर

6 of 6
सांकेतिक - फोटो : PTI
कोरोना का सबसे बुरा असर तीन पहिया वाहनों पर पड़ा है। अगस्त 2020 में केवल 16,857 तीन पहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, अगस्त 2019 में 55,293 तीन पहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। यानी अगस्त 2019 की तुलना में इस अगस्त तीन पहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 69.51 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें