Shikhar Dhawan Wedding Photos: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी रचाई। दोनों जीवन की नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं। आज धवन की पत्नी ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा की हैं। आइये देखते हैं...
विज्ञापन
1 of 7
शिखर धवन-सोफी शाइन
- फोटो : Sophie Shine (Instagram)
पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन और सोफी शाइन जीवन की नई शुरुआत कर चुके हैं। शनिवार को दोनों ने शादी रचाई। अब धवन की पत्नी सोफी ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा की हैं। इनके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारी अपनी परीकथा।'
विज्ञापन
2 of 7
शिखर धवन-सोफी शाइन की शादी में लगा दिग्गजों का तांता
- फोटो : Yuzvendra Chahal-Rajeev Shukla (x)
रोहित-चहल जैसे दिग्गजों का लगा तांता
40 की उम्र में धवन ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन को जीवनसाथी बना लिया है। दोनों ने निजी समारोह में सात फेरे लिए जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, स्पिनर युजवेंद्र चहल जैसे दिग्गजों का तांता लगा। सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
3 of 7
शिखर धवन-सोफी शाइन
- फोटो : Shikhar Dhawan-Yuzvendra Chahal (instagram)
2025 में सार्वजनिक किया था रिश्ता
धवन और सोफी पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को साल 2025 में सार्वजनिक किया था। दोनों को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दुबई में साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई थी। शादी से पहले धवन ने अपने संगीत समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था, 'संगीत नाइट...लगभग धवन' इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे थे।
4 of 7
शिखर धवन-सोफी शाइन
- फोटो : Shikhar Dhawan (instagram)
2025 की शुरुआत में हुई सगाई
धवन और सोफी ने इसी साल जनवरी में सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की घोषणा की थी। उस समय धवन ने लिखा था, 'एक जैसी मुस्कान से लेकर एक जैसे सपने। हमारी सगाई के लिए प्यार, आशीर्वाद और हर शुभकामना के लिए शुक्रगुजार हैं।' अब शादी के बाद फैंस 'गब्बर' और उनकी दुल्हनिया की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
शिखर धवन-सोफी शाइन
- फोटो : Sophie Shine (Instagram)
कौन हैं शिखर की दुल्हन सोफी शाइन?
सोफी शाइन आयरलैंड की नागरिक हैं और फिलहाल शिखर धवन फाउंडेशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। यह फाउंडेशन शिखर धवन के स्पोर्ट्स और सोशल वेंचर्स समूह की परोपकारी शाखा है। सोफी को सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि है और वह बीते कुछ समय से धवन के प्रोफेशनल और पर्सनल सफर का अहम हिस्सा बनी हुई हैं।
विज्ञापन
6 of 7
शिखर-सोफी
- फोटो : Shikhar Dhawan (instagram)
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
रिपोर्ट के मुताबिक, शिखर धवन और सोफी शाइन की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। दोनों पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं। सोफी को आईपीएल 2024 के दौरान भी पंजाब किंग्स के मैचों में शिखर के साथ देखा गया था।
चैंपियंस ट्रॉफी से शुरू हुई चर्चाएं
इस रिश्ते को लेकर पहली बार चर्चाएं तब तेज हुईं, जब शिखर धवन को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान स्टैंड्स में सोफी शाइन के साथ देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और सार्वजनिक कार्यक्रमों में मौजूदगी ने फैंस की जिज्ञासा और बढ़ा दी। अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं और नई शुरुआत के लिए तैयार हैं।