फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के लद्दाख पहुंचने पर शिखर धवन ने किया ट्वीट, बोले- बढ़ेगा हौसला

Fri, 03 Jul 2020 11:05 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shikhar dhawan
गलवां घाटी में चीन और भारत के बीच जारी तनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अचानक लद्दाख पहुंच गए। पीएम मोदी ने लद्दाख में सेना के जवानों से मुलाकात की और गलवां घाटी के ताजा हालात का जायजा लिया। पीएम मोदी आज सोशल मीडिया पर छा गए। टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने भी ट्वीट कर पीएम के इस जज्बे को सलाम किया।
विज्ञापन

2 of 4
शिखर धवन - फोटो : file
शिखर धवन ने पीएम मोदी के अचानक लद्दाख पहुंचने पर उन्हें सलाम किया। शिखर ने ट्वीट कर लिखा, ' पीएम मोदी ने लेह में सेना के जवानों से मिलकर गजब की नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। मोदी जी के इस कदम से उन जवानों का हौसला बढ़ेगा जो हमारे लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं।'

विज्ञापन

3 of 4
लद्दाख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
पीएम मोदी ने लद्दाख में जवानों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि भारत के जवानों ने पूरी दुनिया को अपनी बहादुरी दिखा दी है। मोदी ने भारतीय जवानों के साहस को लद्दाख की पहाड़ियों से ऊंचा करार दिया। पीएम मोदी ने गलवां घाटी में शहीद हुए 20 सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी। नरेंद्र मोदी ने लद्दाख से चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि अव विस्तारवाद का युग खत्म हो चुका है और ये युग विकासवाद का है।
विज्ञापन

4 of 4
शिखर धवन
कोरोना वायरस के चलते क्रिकेट की गतिविधियां ठप हैं। इस साल होने वाला आईपीएल भी अनिश्चितकाल के लिए टल गया है। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी इन दिनों अपने घरों में ही हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से बातचीत कर रहे हैं और तमाम किस्से भी सुना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें