कप्तान विराट कोहली प्रायोजन अधिकारों से कमाई करने के मामले में भले ही सभी पर भारी पड़ते हों लेकिन 2015-16 में अंतरराष्ट्रीय मैचों से बीसीसीआई की कुल कमाई में करमुक्त हिस्से से मिलने वाले लाभ में वह अपने साथी शिखर धवन से थोड़ा पीछे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने मई में 25 लाख से अधिक के भुगतान की जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी है।
विज्ञापन
पैसों के मामले में शिखर धवन से पिछड़े सबसे ज्यादा कमाने वाले विराट कोहली
2 of 5
विराट कोहली और शिखर धवन
इसके अनुसार बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज धवन को जहां 87.76 लाख रुपये मिले वहीं कोहली को उनके हिस्से के तौर पर 83.07 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई। इस सूची में सर्वाधिक धनराशि प्राप्त करने वाले बल्लेबाजों में अंजिक्य रहाणे (81.06 लाख रुपये) तीसरे जबकि रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा (73.02 लाख रुपये) संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
पैसों के मामले में शिखर धवन से पिछड़े सबसे ज्यादा कमाने वाले विराट कोहली
3 of 5
वरुण ऐरॉन
- फोटो : getty
वरुण आरोन को सबसे कम 32.15 लाख रुपये मिले। खिलाड़ियों को पिछले सत्र में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखलाओं के लिये मैच फीस का भुगतान कर दिया गया है। खिलाड़ियों को बीसीसीआई द्वारा घोषित नकद पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से बोर्ड को मिली टेस्ट रैंकिंग पुरस्कार राशि का कर मुक्त हिस्सा भी दिया गया।
पैसों के मामले में शिखर धवन से पिछड़े सबसे ज्यादा कमाने वाले विराट कोहली
4 of 5
आशीष नेहरा
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को आईपीएल 2016 में चोट के मुआवजे के तौर पर एक करोड़ 52 लाख रुपये मिले। उच्चतम न्यायालय से नियुक्त बीसीसीआई प्रशासकों की समिति की सदस्या डायना एडुल्जी सहित पांच महिला क्रिकेटरों में से प्रत्येक को बीसीसीआई से एकमुश्त लाभांश के तौर पर 30 लाख रुपये दिए गए।
पैसों के मामले में शिखर धवन से पिछड़े सबसे ज्यादा कमाने वाले विराट कोहली
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
इनमें अन्य चार खिलाड़ी अंजुम चोपड़ा, नीतू डेविड, शुभांगी कुलकर्णी और सुधा शाह शामिल हैं। बीसीसीआई ने बेंगलुरू में भूमि पंजीकरण की लागत के तौर पर तीन करोड़ रुपये खर्च किए। बता दें बीसीसीआई के सबसे धनी बोर्ड होने के बावजूद भारतीय खिलाड़ी कॉन्ट्रेक्ट और मैच फीस के मामले में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से पीछे हैं।