शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का एक क्यूट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह धुरंधर के गाने पर थिरकते दिख रहे हैं।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वह जल्द ही सोफी शाइन के साथ सात फेरे लेंगे। शादी से पहले आयोजित संगीत समारोह में दोनों ने जमकर डांस किया, जिसका क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले गुरुवार को धवन ने सोफी के साथ संगीत समारोह की तस्वीरें भी साझा की थीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन
2 of 5
शिखर धवन-सोफी शाइन
- फोटो : Shikhar Dhawan (instagram)
धुरंधर के गाने पर जमकर थिरके शिखर और सोफी
शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का एक क्यूट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह धुरंधर के गाने पर थिरकते दिख रहे हैं। प्रशंसकों को उनका यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
शिखर-सोफी
- फोटो : Shikhar Dhawan (instagram)
कौन हैं शिखर की होने वाली दुल्हन सोफी शाइन?
सोफी शाइन आयरलैंड की नागरिक हैं और फिलहाल शिखर धवन फाउंडेशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। यह फाउंडेशन शिखर धवन के स्पोर्ट्स और सोशल वेंचर्स समूह की परोपकारी शाखा है। सोफी को सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि है और वह बीते कुछ समय से धवन के प्रोफेशनल और पर्सनल सफर का अहम हिस्सा बनी हुई हैं।
4 of 5
शिखर-सोफी
- फोटो : Shikhar Dhawan (instagram)
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
रिपोर्ट के मुताबिक, शिखर धवन और सोफी शाइन की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। दोनों पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं और अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं। सोफी को आईपीएल 2024 के दौरान भी पंजाब किंग्स के मैचों में शिखर के साथ देखा गया था।
चैंपियंस ट्रॉफी से शुरू हुई चर्चाएं
इस रिश्ते को लेकर पहली बार चर्चाएं तब तेज हुईं, जब शिखर धवन को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान स्टैंड्स में सोफी शाइन के साथ देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और सार्वजनिक कार्यक्रमों में मौजूदगी ने फैंस की जिज्ञासा और बढ़ा दी।