फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में वॉर्नर की कप्तानी पर मंडराया खतरा, धवन-विलियमसन और हसन पर नजर

Tue, 27 Mar 2018 04:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL
बॉल टेंपरिंग विवाद में फंसने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को उप कप्तान के पद से बर्खास्त कर दिया गया है। यह मामला सामने आने के बाद स्टीव स्मिथ से आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी भी छीन ली गई है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर की कप्तानी पर भी अब खतरा मंडराने लगा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्टीव स्मिथ
ऐसे में राजस्थान रॉयल्स ने तो स्टीव स्मिथ की जगह अजिंक्य रहाणे को टीम का कप्तान चुन लिया है, लेकिन एसआरएच के लिए डेविड वॉर्नर की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपना एक बड़ी चुनौती रहेगी।
विज्ञापन

3 of 5
warner - फोटो : IPL offiicial web
हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी कई ऐसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अब देखना यह होगा कि एसआरएच डेविड वॉर्नर की तरह ही किसी विदेशी खिलाड़ी को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त करेगी या इस बार मौका किसी लोकल खिलाड़ी को मिल सकता है।

4 of 5
shikhar dhawan
सनराइजर्स हैदराबाद के पास अभी भी ऐसे तीन और खिलाड़ी हैं जिन्हें डेविड वॉर्नर की जगह टीम की कमान सौंपी जा सकती है। इनमें टीम इंडिया के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाकिब अल हसन
यदि सनराइजर्स हैदराबाद इस बार भी टीम की कमान किसी विदेशी खिलाड़ी को सौंपती है तो उसके पास कीवी खिलाड़ी केन विलियसमन और बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन जैसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें