टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वन-डे में 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया के ओपनर्स रोहित शर्मा (95) और शिखर धवन (143) ने 193 रन की साझेदारी करते हुए फॉर्म में वापसी की। इसके साथ ही धवन ने 5 बड़े कीर्तिमान भी स्थापित किए।