फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप से शुरू हुआ धवन के चोटिल होने का सिलसिला, क्या एक बार फिर हो पाएगी वापसी?

Wed, 22 Jan 2020 10:07 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन लगातार चोट से जूझ रहे हैं। पिछले छह महीने में वह इतनी बार चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए हैं कि अब लगने लगा है कि कहीं उनका करियर अब ढलान की ओर न बढ़ जाए। मंगलवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए वन-डे टीम का एलान हुआ और धवन अपनी चोट के कारण बाहर हो गए। धवन के चोटिल होने का सिलसिला विश्व कप 2019 से शुरू हुआ था और अब यह थमने का नाम नहीं ले रहा। वह चोटिल होते हैं, फिर फिट होकर वापसी करते हैं और वापस चोटिल होकर बाहर हो जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
शिखर धवन - फोटो : पीटीआई
जून 2019 में विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में शिखर धवन चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इस मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। बल्लेबाजी के दौरान नाथन कोल्टर-नाइल की तेज गेंद उनके अंगूठे पर लगी थी। धवन के चोटिल होने का खामियाजा पूरी टीम ने भुगतना पड़ा था। टीम का संतुलन एकदम बिगड़ गया था।
विज्ञापन

3 of 6
शिखर धवन - फोटो : social media
अंगूठे पर लगी चोट से उबरकर धवन ने नवंबर 2019 वापसी की। फिट होने के लिए यह सलामी बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट खेलने लगा। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के दौरान एक बार फिर वह घायल हुए। धवन ने रन लेते समय डाइव लगाई थी, जिससे पैड से निकला लकड़ी का टुकड़ा उनके घुटने में घुस गया था, इसे निकालने के लिए सर्जरी करनी पड़ी थी। लगभग 25 से टांके लगे। नतीजतन वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय और तीन मैच की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर कर दिया गया।

4 of 6
विराट-धवन - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेली गई सीरीज में धवन ने एक बार फिर वापसी की। तीन मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में दमदार अर्धशतक (74) जड़ा तो दूसरे मैच में शतक (96) से चार रन पहले आउट हो गए। वह न्यूजीलैंड दौरे के लिए अब हर तरह से टीम में फिट बैठ रहे थे, उनके बल्ले से रन भी निकल रहे थे, लेकिन सीरीज के आखिरी मुकाबले में वह एक फिर से चोटिल हो गए और चोट ने उनके करियर पर दोबारा ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन

5 of 6
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई पारी के पांचवें ओवर में धवन कवर के क्षेत्र में फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने आरोन फिंच के शॉट को रोकने के लिए डाइव लगाई और बायां कंधा चोटिल कर बैठे। मैच के दौरान कॉमेंट्री में इस बात की जानकारी की दी गई की धवन की चोट गंभीर है। मंगलवार को जब टीम का एलान हुआ तो धवन एक बार फिर से चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
पांच मैचों की टी-20 सीरीज में चोटिल धवन की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को शामिल किया गया है। वहीं, तीन मैचों की वन-डे सीरीज के लिए धवन की जगह युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टीम में जगह दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें