टीम इंडिया के खिलाड़ी गुरुवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट की तैयारियों में जुटे हुए हैं। मगर ऐसा लगता है कि टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन का श्रीलंका में मन नहीं लग रहा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी पत्नी आएशा को उनके जन्मदिन की बधाई अलग ही अंदाज में दी।
विज्ञापन
2 of 5
धवन
- फोटो : instagram
दरअसल, शिखर की पत्नी आएशा अपने पति के साथ चैंपियंस ट्रॉफी और वेस्टइंडीज दौरे पर गईं थी, लेकिन वो श्रीलंका दौरे पर ओपनर के साथ नहीं गई। टीम इंडिया के ओपनर ने फिर एक भावनात्मक पैगाम अपनी पत्नी को देते हुए कहा कि उन्हें पत्नी के साथ समय बिताने के पल की कमी खल रही है।
विज्ञापन
3 of 5
आएशा
- फोटो : instagram
धवन ने अपने आधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी आएशा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी खूबसूरत पत्नी आएशा धवन को जन्मदिन की शुभकामनाएं, काश हम साथ में जन्मदिन बना रहे होते। मैं हमेशा आपके साथ हूं। आपकी कमी खल रही है।'
4 of 5
धवन और पत्नी आएशा
- फोटो : instagram
टीम इंडिया ने गॉल स्टेडियम में संपन्न पहले टेस्ट में श्रीलंका को 304 रन के विशाल अंतर से हराया। इस मैच में शिखर धवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 'गब्बर' के नाम से मशहूर धवन ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 190 रन की पारी खेली थी।
अब टीम इंडिया दूसरा टेस्ट खेलने के लिए तैयार है। धवन से एक बार फिर टीम इंडिया को बड़ी पारी की उम्मीद है। उन्होंने आईपीएल, चैंपियंस ट्रॉफी और वेस्टइंडीज दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया और उसे बरकरार रखने की उम्मीद है।