फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवी-धोनी के भविष्य पर चीफ सेलेक्टर ने दिया बड़ा बयान

Wed, 02 Aug 2017 04:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह - फोटो : PTI
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और भारतीय राष्ट्रीय चयनकर्ता पैनल के मौजूदा चेयरमैन एमएसके प्रसाद ने कहा है कि युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। भारत के दोनों पूर्व चैंपियन क्रिकेटरों की जगह पर सवाल खड़े होने लगे थे क्योंकि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 और वेस्टइंडीज दौरे पर दोनों का प्रदर्शन औसत रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
युवराज सिंह - फोटो : Twitter
टीम इंडिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन इसके बावजूद क्रिकेट जगत से मांग आई थी कि चयनकर्ता धोनी और युवराज के भविष्य पर विचार करें। जहां युवराज सिंह ने कहा कि जब तक वो फॉर्म में हैं तथा उनकी फिटनेस अच्छी है तब तक वो क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे, वहीं धोनी ने अपने भविष्य पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन

3 of 5
ms dhoni
इंग्लैंड में 2019 में वर्ल्ड कप होना है, जिसको देखते हुए टीम में युवा खिलाड़ियों को शामिल करने पर आवाजें उठ रही हैं। हालांकि, भारतीय चयनकर्ता इससे परेशान नहीं है। प्रसाद ने संकेत दिए हैं कि वर्ल्ड कप की तैयारी करने से पहले चयनकर्ता सभी पहलुओं पर ध्यान देंगे। प्रसाद ने विज्डन इंडिया से बातचीत में कहा, 'हम देखेंगे और इस संबंध में बात करेंगे। हमें फैसला लेना होगा, लेकिन देखते हैं कैसे लेंगे। हम सभी जानते है कि टीम में कौन दम भर सकता है। हम क्रम के अनुसार खिलाड़ियों का चयन करेंगे। हमें पता है कि कब फैसला करना है। ये ऐसा कतई नहीं है कि आप अचानक फैसला ले और फिर कही के नहीं रहें। हमें इस मामले में काफी संतुलित रहने की जरुरत है।'

4 of 5
सिक्सर किंग युवराज सिंह
युवराज सिंह और धोनी दोनों ही पिछले कुछ समय से भारत के लिए सीमित ओवर क्रिकेट खेल रहे हैं। धोनी ने जहां ऑस्ट्रेलिया में 2014-15 बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, वहीँ युवराज ने अभी तक अपने भविष्य पर कोई फैसला नहीं दिया है। धोनी और युवराज का चैंपियंस ट्रॉफी में प्रदर्शन औसत रहा था। दोनों को पांच मुकाबलों में दो बार बल्लेबाजी का मौका मिला, जिसमें दोनों ने एक-एक फिफ्टी जमाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
युवराज सिंह हालांकि, निरंतरता के लिए संघर्ष करते दिखे। वो चार पारियों में एक अर्धशतक के साथ 100 से कुछ अधिक रन बना सके। वेस्टइंडीज सीरीज में धोनी और युवराज का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। धोनी ने जहां चार पारियों में 154 रन बनाए, वहीं युवी सिर्फ 57 रन ही बना सके। धोनी को 54 रन की बेहद धीमी पारी खेलने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, जिसमें भारत 11 रन से मैच हार गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें