फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर मामले पर शिखर धवन ने पाकिस्तान को लताड़ा, बोले- बाहरी लोग हमारे देशपर बयान ना दें

Mon, 30 Sep 2019 01:36 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शिखर धवन
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। बांए हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा है कि भारत के आपसी मामलों में वो दखल न दें और न ही इसपर कुछ कमेंट करें। धवन ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान को पहले अपना देश देखना चाहिए उसके बाद दूसरे देशों के मामलों में टांग अड़ानी चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 4
शिखर धवन - फोटो : file
धवन ने कहा, 'अगर कोई हमारे देश के बारे में कुछ कहेगा तो हमें खड़ा होना पड़ेगा। हमें कोई भी ऐसे बाहरी लोग नहीं चाहिए जो हमारे देश पर बयान दें। उन्हें ये देखना चाहिए कि उनका देश कैसा है। एक कहावत है कि जिनके खुद के घर कांच के होते हैं वो दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंका करते।'
विज्ञापन

3 of 4
शिखर धवन - फोटो : social media
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब धवन ने पाकिस्तान पर हमला बोला है। अप्रैल के महीने उन्होंने शाहिद अफरीदी को भी जवाब दिया था। अफरीदी ने उस दौरान कश्मीर पर बयान दिया था। इसपर भी धवन ने कहा थी भारत को बाहरी लोगों के बयान की जरूरत नहीं है खासकर कश्मीर मुद्दे पर।
विज्ञापन

4 of 4
Shikhar Dhawan - फोटो : amar ujala
हाल ही में एक शो में शिखर धवन ने ऋषभ पंत को लेकर कहा कि मेरे लिए सारे ही खिलाड़ी फेवरेट है और ऋषभ बहुत टैलेंटेड लड़का है। मुझे भरोसा है कि वो भारत के लिए काफी लंबे समय तक क्रिकेट खेलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें